AC के तापमान को लेकर सरकार का नियम। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब नहीं चला सकेंगे 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से अधिक तापमान पर AC, केंद्र सरकार ला रही नया नियम

देश में भीषण गर्मी बिजली की मांग को बढ़ा रही है ऐसे में केंद्र सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को लेकर एक नया नियम लागू करने जा रही है।

सिमरन सिंह

देश में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को लेकर एक नया नियम लागू करने जा रही है। इस नियम के तहत अब कोई भी व्यक्ति अपने AC को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे या 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर सेट नहीं कर पाएगा।

कहां लागू होगा ये नया नियम?

यह नया नियम घरों, ऑफिसों और गाड़ियों में लगने वाले सभी एसी पर लागू होगा। यानी अब आपके ड्रॉइंग रूम, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान या कार में एसी 20 डिग्री से कम पर नहीं चलेगा और न ही 28 डिग्री से ऊपर सेट हो सकेगा।

सरकार का मकसद क्या है?

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को जानकारी दी कि यह कदम ऊर्जा संरक्षण, बिजली की खपत कम करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। "जितना कम तापमान पर एसी चलता है, उतनी ही अधिक बिजली की खपत होती है," उन्होंने कहा। सरकार का मानना है कि यह नीति न केवल ऊर्जा बचाने में मदद करेगी, बल्कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भी सहायक होगी।

अन्य देशों का उदाहरण भी दिया

मंत्री ने बताया कि कई देशों में यह व्यवस्था पहले से लागू है। "जापान में 26 डिग्री और इटली में 23 डिग्री की सीमा तय की गई है," खट्टर ने कहा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार “विजन 2047” के तहत इस नीति को जल्द ही अमल में लाएगी।

फिलहाल कितने तापमान पर चलते हैं एसी?

अभी बाजार में मौजूद अधिकांश एसी 16 डिग्री सेल्सियस तक का कूलिंग विकल्प देते हैं। लेकिन इस नए नियम के बाद एसी कंपनियों को अपनी तकनीक में बदलाव करना होगा। भविष्य में आने वाले सभी एसी न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तापमान पर ही काम करेंगे।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?