आयुष्मान भारत योजना (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Ayushman Card: अब हर जरूरतमंद को मिलेगा 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का लाभ, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Ayushman Bharat Scheme Rules: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), जो देश के गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है।

सिमरन सिंह

Ayushman Card Limit Renew: भारत सरकार और राज्य सरकारें नागरिकों के कल्याण के लिए समय-समय पर कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), जो देश के गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है, जिसके जरिए वे 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करवा सकते हैं।

क्या है आयुष्मान भारत योजना?

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य समाज के उन वर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है, जिनके पास महंगे इलाज का खर्च वहन करने की क्षमता नहीं है। इस योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को देशभर के सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहले आपकी पात्रता जांची जाती है। यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। पात्रता जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2:

यहां आपको 'Am I Eligible' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी जैसे राज्य, मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर आदि भरें। सारी जानकारी सबमिट करने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका

अगर आप पात्र हैं, तो आप तीन तरीकों से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट या आयुष्मान एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन।
  • नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर कार्ड बनवाना।
  • अस्पताल के हेल्प डेस्क से भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

सीएससी सेंटर पर आपकी पात्रता जांचने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाती है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाता है।

क्या है आयुष्मान कार्ड का फायदा?

  • आयुष्मान कार्ड धारक को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
  • यह इलाज किसी भी पंजीकृत सरकारी या निजी अस्पताल में करवाया जा सकता है।
  • इसमें बड़ी सर्जरी, ऑपरेशन, दवाइयां और अस्पताल में भर्ती होने का खर्च शामिल होता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी