LPG Cylinder की e-KYC कराना जरूरी। Source. gemini
टेक्नॉलजी

LPG Cylinder पर पड़ेगा सीधा असर, 16 अगस्त तक Aadhaar e-KYC नहीं किया तो सब्सिडी वाला सिलेंडर हो सकता है बंद

Aadhaar e-KYC: अगर आप घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। Aadhaar-बेस्ड e-KYC पूरा करने की डेडलाइन अब बेहद करीब है।

सिमरन सिंह

LPG e-KYC 2026: अगर आप घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि Aadhaar-बेस्ड e-KYC पूरा करने की डेडलाइन अब बेहद करीब है। जिसकी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लाखों LPG ग्राहकों को 16 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरा करने के अलर्ट मिल रहे हैं। वहीं तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले ग्राहकों को घरेलू दर पर LPG सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है और उन्हें कमर्शियल रेट चुकाना पड़ सकता है।

Indian Oil ने ग्राहकों को भेजा जरूरी अलर्ट

बता दें कि Indane Gas के कई ग्राहकों को Indian Oil की ओर से मैसेज भेजकर e-KYC पूरा करने की अपील की गई है। मैसेज में साफ कहा गया है: 'प्रिय ग्राहक, डोमेस्टिक रेट्स पर LPG सिलेंडर पाने के लिए आपको e-KYC करना जरूरी है। पिछले रिमाइंडर्स के बावजूद, आपने अभी तक अपना e-KYC नहीं किया है। आप IndianOil ONE App के जरिए घर बैठे, अपने डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर या डिलीवरी पर्सन के जरिए e-KYC कर सकते हैं। 16 अगस्त 2026 तक e-KYC न करने पर आप e-KYC पूरा होने तक डॉमेस्टिक रेट्स पर सिलेंडर पाने के हकदार नहीं रहेंगे। कृपया जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा करें।' इसके साथ गी Indian Oil ने 4 अगस्त को X पर भी ग्राहकों से कहा था, 'स्मूद LPG एक्सपीरियंस के लिए आज ही अपना बायोमैट्रिक Aadhaar ऑथेंटिकेशन (eKYC) पूरा करें!'

Indane, Bharat और HP Gas में कैसे करें e-KYC?

जानकारी के लिए बता दें कि e-KYC के लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और LPG अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इसपर OTP से नंबर वेरिफाई करने के बाद e-KYC विकल्प खोलें। Indane में यह विकल्प My Profile सेक्शन में मिलता है और अकाउंट लिंक करने के लिए 16 अंकों की LPG ID की जरूरत हो सकती है। Bharat Gas में e-KYC विकल्प होमपेज पर, जबकि HP Pay में LPG सेक्शन के अंदर मिलता है।

इसके बाद नियम और शर्तों पर सहमति देकर Aadhaar-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। Face Scan/Capture Face पर टैप करने के बाद AadhaarFaceRD ऐप को कैमरा एक्सेस देकर स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करना होगा

e-KYC नहीं किया तो क्या होगा?

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि समय पर e-KYC नहीं कराने पर ग्राहक घरेलू दर पर LPG सिलेंडर पाने के लिए अयोग्य हो सकते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर की लागत काफी बढ़ सकती है। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय प्रक्रिया जल्द पूरी करना बेहतर है। वहीं इस बीच अगस्त में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती हुई है। जिसमें दिल्ली में कीमत 192 रुपये घटकर 2,738 रुपये, मुंबई में 194 रुपये घटकर 2,691.50 रुपये, कोलकाता में 209 रुपये घटकर 2,872.50 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये घटकर 2,906 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट