India AI Impact Summit 2026 (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

दिल्ली बनेगी AI की राजधानी, दुनिया के 20 देशों के नेता होगे शामिल, जानिए 5 दिनों में क्या होगा खास?

India AI Impact Summit 2026 सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल भविष्य का रोडमैप तय करने वाला मंच माना जा रहा है। ऐसे में ये जानते है की 5 दिनों मेें क्या कुछ खास होगा।

सिमरन सिंह

AI Expo India: नई दिल्ली में होने जा रहा India AI Impact Summit 2026 सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल भविष्य का रोडमैप तय करने वाला मंच माना जा रहा है। आइए दिन-प्रतिदिन जानें कि इस 5 दिवसीय महाकुंभ में क्या रहेगा सबसे खास।

16 फरवरी (सोमवार): नीतियों की नींव और AI Expo की शुरुआत

पहले दिन समिट की औपचारिक शुरुआत होगी। कीनोट स्पीच, एक्सपर्ट राउंडटेबल और पॉलिसी आधारित पैनल चर्चा से दिशा तय की जाएगी। इसी दिन India AI Impact Expo का उद्घाटन होगा, जहां स्टार्टअप, इनोवेटर, बड़ी टेक कंपनियां और सरकारी संस्थान एक ही मंच पर नजर आएंगे। आम लोगों के लिए यह दिन खास होगा क्योंकि यहीं से पता चलेगा कि AI रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे काम करेगा।

17 फरवरी (मंगलवार): सेक्टर-वाइज गहराई से चर्चा

दूसरे दिन हेल्थ, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, जेंडर एम्पावरमेंट और दिव्यांगजनों के लिए AI जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। Knowledge Compendiums और केसबुक लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें बताया जाएगा कि AI को अलग-अलग क्षेत्रों में कैसे लागू किया जा सकता है। यह दिन नीति और जमीनी उपयोग के बीच पुल बनाने पर केंद्रित रहेगा।

18 फरवरी (बुधवार): रिसर्च और इनोवेशन का दिन

तीसरे दिन रिसर्च सिम्पोजियम आयोजित होगा। देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधकर्ता और थिंक टैंक अपनी नई AI रिसर्च और पॉलिसी इनसाइट्स साझा करेंगे। साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े विशेष सत्र होंगे, जहां टेक लीडर्स और स्टार्टअप अपने वास्तविक प्रोजेक्ट और भविष्य की तैयारियां दिखाएंगे।

19 फरवरी (गुरुवार): प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भव्य उद्घाटन

यह समिट का सबसे हाई-प्रोफाइल दिन माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी औपचारिक उद्घाटन करेंगे। ग्लोबल CEO राउंडटेबल में दुनिया के बड़े उद्योगपति, निवेशक और नीति निर्माता जिम्मेदार AI के भविष्य, निवेश के रास्तों और रणनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।

20 फरवरी (शुक्रवार): वैश्विक सहयोग और घोषणा

आखिरी दिन GPAI काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें सदस्य देश प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग को मजबूत करेंगे। यही वह दिन होगा जब "Leaders Declaration" अपनाया जाएगा, जो आने वाले वर्षों में AI के वैश्विक नियमों की दिशा तय कर सकता है।

क्यों है यह समिट खास?

यह सिर्फ टेक शो नहीं, बल्कि नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजनेस के भविष्य को प्रभावित करने वाला आयोजन है। 700 से अधिक सत्र और 30 देशों की भागीदारी इसे ऐतिहासिक बना रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला