Laptop battery को सही रखने के लिए कुछ चीजें आप कर सकते है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

कुछ समय में ही Laptop की बैटरी हो जाती है डाउन, इस सेटिंग से घंटों तक चलेगा सिस्टम

लैपटॉप का इस्तेमाल एक आम चीज हो चुकी है। अच्छी बैटरी होने से हम बिना रुके काम कर सकते हैं, लेकिन कई बार बैटरी कम होने से लैपटॉप बंद पड़ जाता है

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. आज के समय में लैपटॉप का इस्तेमाल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। हर कोई अपने काम के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करता है। चाहे घर हो या फिर ऑफिस, लैपटॉप का इस्तेमाल एक आम चीज हो चुकी है। अच्छी बैटरी होने से हम बिना रुके काम कर सकते हैं, लेकिन कई बार बैटरी कम होने से लैपटॉप बंद पड़ जाता है, जिससे बीच में ही काम रुक जाता है। ऐसे में हम आपको एक सेटिंग के बारे में बताएंगे, जैसे सेट करने के बाद आप लैपटॉप को लंबे समय तक चला पाएंगे।

पावर एफिशिएंसी मोड

अपने लैपटॉप की बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए बेस्ट पावर एफिशिएंसी मोड को चालू कर सकते हैं। इस मोड में आपका लैपटॉप कम बिजली खर्च करेगा, जिससे बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी और यह मोड खासकर तब काम करता है जब आप लिखने का काम करते हैं।

ऑटो एनर्जी सेवर

लैपटॉप के अंदर आप अपने ऑटो एनर्जी सेवर को सेट कर सकते हैं, जिसमें बैटरी 30% तक या फिर उससे कम होने पर खुद ऊर्जा बचाने लगेगी। इससे आपके लैपटॉप पर कम दबाव पड़ेगा और बैटरी भी चलेगी।

ऑटोमेटिक स्क्रीन ऑफ

आप अपने लैपटॉप में ऐसी सेटिंग भी कर सकते हैं, जिससे अगर आप कुछ देर तक लैपटॉप का इस्तेमाल न करें तो स्क्रीन अपने आप ऑफ हो जाए और लैपटॉप हाइबरनेशन में चला जाए ताकि उसकी बैटरी न खर्च हो।

स्क्रीन ब्राइटनेस ऑटोमेटिक एडजस्टमेंट

बैटरी को बचाने के लिए आप यह सेटिंग भी कर सकते हैं। लैपटॉप के अंदर जिस स्क्रीन की चमक आसपास के पर्यावरण को देखकर खुद-ब-खुद बदल जाए। अगर कम रोशनी हो तो स्क्रीन की चमक कम होती है और ज्यादा रोशनी पर लैपटॉप की चमक ज्यादा होती है, जिससे बैटरी कम खर्च होगी।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?