Highlight:
JioAstro नाम से नया AI आधारित वैदिक ज्योतिष ऐप पेश किया है।
इस टूल में यूजर्स को सामान्य राशिफल के साथ जन्म कुंडली पर ज्योतिषीय जानकारी मिलेगी।
ज्योतिष गणनाओं के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी किया है।
AI Astrology App India: टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस के बाद अब Reliance Jio की पैरेंट कंपनी Jio Platforms ने ज्योतिष की दुनिया में भी कदम रख दिया है। बता दें कि कंपनी ने JioAstro नाम से नया AI आधारित वैदिक ज्योतिष ऐप पेश किया है। जिसमें इस ऐप की खासियत काफी खास बताई जा रही है, इस टूल में यूजर्स को सिर्फ सामान्य राशिफल नहीं बल्कि उनकी जन्म कुंडली के आधार पर ज्योतिषीय जानकारी मिलेगी। वहीं यूजर AI ज्योतिषी से बातचीत करके ग्रहों की स्थिति, दशा और कुंडली से जुड़े सवाल पूछ सकते है।
JioAstro ऐप के बारे में बताए तो इसको यूजर्स Google Play Store से मुफ्त डाउनलोड कर सकते है। वहीं कंपनी ने इसमें पारंपरिक वैदिक ज्योतिष गणनाओं के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी किया है। जिसमें इसका मकसद ज्योतिष से जुड़ी जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध कराना है।
JioAstro की खास बात इसका AI चैट फीचर है। जिसमें यूजर्स अपनी जन्मतिथि, जन्म का समय और स्थान जैसी जानकारी के आधार पर तैयार कुंडली से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती भाषा का सपोर्ट दिया गया है।
वहीं कंपनी ने इसको लेकर दावा किया है कि ऐप में ज्योतिषीय जवाब पारंपरिक शास्त्रीय गणनाओं पर आधारित होंगे। इसमें डराने वाली या मनगढ़ंत भविष्यवाणियों से बचने की बात भी कही गई है। लेकिन AI से मिलने वाली ज्योतिषीय जानकारी को निश्चित भविष्यवाणी या वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सलाह नहीं समझना चाहिए यह भी समझना जरूरी है।
ऐप में उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय शैली में लग्न कुंडली और नवांश कुंडली देखने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा यह 40 से ज्यादा ज्योतिषीय योगों की पहचान कर सकता है। वहीं यूजर्स मांगलिक दोष, कालसर्प दोष, पितृ दोष और ग्रहण दोष का विश्लेषण भी देख सकते हैं। इसके साथ ही जन्म कुंडली के आधार पर रोजाना का राशिफल, शुभ रंग, लकी नंबर और करियर व सेहत से जुड़ा लाइफ स्नैपशॉट भी उपलब्ध कराया जाता है।
JioAstro में एक अकाउंट के तहत परिवार के चार सदस्यों की प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा भी दी गई है। इससे हर व्यक्ति की जन्म कुंडली अलग-अलग सेव रखी जा सकती है। इसके अलावा ऐप में दैनिक पंचांग, शुभ मुहूर्त और सालाना वर्षफल रिपोर्ट देखने का विकल्प मिलता है। यूजर्स इन रिपोर्ट्स को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ज्योतिषीय गणना के लिए यूजर्स को अपनी जन्मतिथि, जन्म का समय और जन्म स्थान जैसी जानकारी देनी होगी। कंपनी का कहना है कि जन्म से जुड़ा डेटा एन्क्रिप्टेड रखा जाता है और उसका इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जाएगा। साथ ही ऐप में महंगे ज्योतिषीय उपाय या प्रोडक्ट खरीदने का दबाव नहीं बनाने की बात कही गई है। वहीं कंपनी ने स्पष्ट किया है कि JioAstro केवल मार्गदर्शन और मनोरंजन के लिए है। इसे मेडिकल, कानूनी या वित्तीय सलाह का विकल्प नहीं मानना चाहिए।