OPPO ColorOS 17 नवंबर अपडेट जारी, Photos, Camera और Calculator के नए फीचर्स, इन 9 फोन्स को मिलेगा फायदा

OPPO Supported Phones: OPPO यूजर्स ने ColorOS 17 November 2026 Update जारी करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में कई ऐसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।
OPPO ColorOS November update released New features for Photos, Camera, and Calculator
Oppo ने लाया ColorOS 17.Source. Oppo
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Oppo ने ColorOS 17 November 2026 Update जारी करना शुरू कर दिया है।

  • कैमरे में ऑब्जेक्ट पहचानने, कॉलर का नाम सुनने और कैलकुलेटर में हिस्ट्री देखने जैसे फीचर्स मिलेंगे।

  • अब यूजर्स फोटो को सेव या शेयर करने से पहले उसकी रेजोल्यूशन और कम्प्रेशन क्वालिटी बदल सकते है।

OPPO ColorOS 17 November Update: स्मार्टफोन में फोटो और वीडियो मैनेज करने से लेकर कैमरा इस्तेमाल करने और दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने तक OPPO यूजर्स के लिए अच्छी जानकारी सामने आई है। बता दें कि कंपनी ने ColorOS 17 November 2026 Update जारी करना शुरू कर दिया है।

इस अपडेट में कई ऐसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं जो रोजमर्रा के स्मार्टफोन इस्तेमाल को पहले से ज्यादा आसान बना सकते हैं। जिसकी खास बात यह है कि अब यूजर्स फोटो की क्वालिटी और साइज को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते है। इसके अलावा कैमरे में ऑब्जेक्ट पहचानने, कॉलर का नाम सुनने और कैलकुलेटर में हिस्ट्री देखने जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Photos ऐप में मिलेगा फोटो साइज और क्वालिटी बदलने का विकल्प

ColorOS 17 के बारे में बताए तो इसके नए अपडेट में Photos ऐप को ज्यादा उपयोगी बनाया गया है। वहीं अब यूजर्स किसी फोटो को सेव या शेयर करने से पहले उसकी रेजोल्यूशन और कम्प्रेशन क्वालिटी बदल सकते है। इसके लिए अलग-अलग साइज के प्रीसेट के साथ कस्टम साइज चुनने का विकल्प भी मिलने वाला है।

वहीं स्टोरेज मैनेजमेंट को भी बेहतर किया गया है। जिसमें अब यूजर्स फोन से फोटो डिलीट करते समय यह तय कर सकते है कि उसे क्लाउड बैकअप से भी हटाना है या सिर्फ फोन की लोकल स्टोरेज से ही हटाना है। वहीं क्लाउड में बैकअप वाली डिलीट की गई फोटो 60 दिनों तक Recently Deleted फोल्डर में रहेंगी जबकि बिना बैकअप वाली लोकल फोटो 30 दिनों तक रिकवर की जा सकती है।

Camera और Calling में भी आएंगे नए फीचर्स

नए अपडेट के साथ OPPO के OSee विजन टूल में लैंडस्केप मोड का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही कैमरा इंटरफेस से ही रियल टाइम में आसपास मौजूद चीजों को पहचानने का फीचर भी जोड़ा गया है। साथ ही कॉलिंग के मामले में भी बदलाव देखने को मिलने वाले है। जिसमें अब डिफॉल्ट Phone ऐप आने वाली कॉल के दौरान कॉलर की जानकारी बोलकर बता सकेगा।

वहीं यूजर्स इस फीचर को हमेशा चालू रख सकते हैं या केवल Bluetooth डिवाइस और हेडफोन कनेक्ट होने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा AI की मदद से टेक्स्ट ट्रांसलेशन को बेहतर बनाया गया है। यह मूल वाक्य के संदर्भ और भाव को बनाए रखते हुए अनुवाद करने के साथ शब्दों के अर्थ समझने में भी मदद करेगा।

OPPO ColorOS November update released New features for Photos, Camera, and Calculator
अब Vi ऐप से करें Jio और Airtel का रिचार्ज, Paytm-PhonePe की छुट्टी, जानें आसान स्टेप्स

Calculator और O+ Connect में हुए बड़े बदलाव

देखा जा रहा है कि OPPO ने Calculator ऐप का इंटरफेस भी बदला है। अब इसमें Basic, Scientific और Unit Converter मोड के बीच स्विच करना आसान होगा। साथ ही Calculation History का विकल्प भी मिलेगा। इसका कन्वर्टर करेंसी, लंबाई, वजन, तापमान, स्पीड और अन्य यूनिट को बदलने में मदद करेगा।

वहीं कनेक्टिविटी के लिए O+ Connect के वर्जन 17.100.10 या उससे नए वर्जन के जरिए स्मार्टफोन, टैबलेट और एक PC को एक साथ कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा कनेक्टेड PC को सेव किए गए क्रेडेंशियल की मदद से ऑटोमैटिक अनलॉक करने का विकल्प भी दिया गया है। साथ ही होम स्क्रीन पर One-tap Boost, Storage Cleaner, Battery Usage और Contacts जैसे नए विजेट भी जोड़े गए हैं।

OPPO ColorOS November update released New features for Photos, Camera, and Calculator
सर्दियों में बढ़ सकता है बिजली बिल और गैस लीक का खतरा, घर को स्मार्ट बनाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

इन OPPO स्मार्टफोन को मिलेगा नवंबर अपडेट

कंपनी के नवंबर फीचर अपडेट की जानकारी में बताया गया है कि इसका रोलआउट 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। भारत में इसके लिए फिलहाल ये 9 स्मार्टफोन शामिल हैं:

  • OPPO Find X10 Pro Max

  • OPPO Find X10

  • OPPO Find X9 Ultra

  • OPPO Find X9 Pro

  • OPPO Find X9s

  • OPPO Find X9

  • OPPO Find X8 Pro

  • OPPO Find X8

  • OPPO Reno16 5G

इसमें ध्यान देने वाली बात है कि अपडेट सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा। यह चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है। इसलिए अगर आपके फोन में अभी तक नया अपडेट नहीं आया है तो Settings में जाकर About Device और Software Update सेक्शन में इसे चेक कर सकते हैं।