Reliance Industries (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Jio Hotstar विवाद में आया नया मोड़, क्या है JioStar वेबसाइट का सच?

Jiostar.com को लाइक करने की बात की गई है, जिस पर "Coming Soon" का टैग लगा है जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Jiohotstar.com में बात काफी लंबे समय से चल रही है और इसके विवाद में एक नया मोड़ आ चुका है। जियो और हॉटस्टार के आधिकारिक विलय से पहले एक नई वेबसाइट Jiostar.com को लाइक करने की बात की गई है, जिस पर "Coming Soon" का टैग लगा है जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक इसे आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया गया है, अभी तक इसकी बातें ही चल रही हैं।

साथ में आएगा नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की उम्मीद की जा रही है कि Reliance Industries Reliance Disney+Hotstar के मर्जर के बाद Jiostar.com को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर लॉन्च करेगी। गौर करने वाली बात यह है कि Jio Hotstar के मालिकाना हक को लेकर चल रहे पब्लिक ड्रामा के बीच में Jiostar वेबसाइट का लाइव होना चर्चा का विषय बन गया है।

लोगों ने मालिकाना हक का किया दावा

विवाद की चर्चा करें तो पहले दिल्ली के एक डेवलपर ने Jio Hotstar वेबसाइट पर मालिकाना हक बताया था। उसके बाद दुबई में रहने वाले भाई-बहन ने इस वेबसाइट पर अपने मालिकाना हक होने की बात की थी और 1 करोड़ रुपए की मांग भी की थी। लेकिन अब ऐसा लगने लगा है कि Jiostar वेबसाइट के साथ कंपनी साफ तौर पर Jio Hotstar की रुचि पर काम कर रही है और इस डोमेन के मालिकाना हक की बातचीत पर फैसला भी कर रही है।

बड़ी कंपनियां होंगी साथ

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यही बताया जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्री, स्टार इंडिया और बीकॉम 18 के विलय के बाद Disney+Hotstar को ही एकमात्र स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर बरकरार रखने का प्लान बनाया जा रहा है। Jiocinema को Disney+Hotstar के साथ मर्ज करने की पूरी तैयारी अब हो चुकी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज