Jio का नया प्लान। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Jio का ₹10,000 वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च, 3 साल तक नहीं कराना होगा रिचार्ज, मिलेंगे अनलिमिटेड 5G समेत ये फायदे

Jio 3 Year Plan: Jio का 10,000 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 36 महीने यानी पूरे 3 साल की वैलिडिटी है। वहीं ग्राहकों के लिए यह खास होने वाला है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Jio का 10,000 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है।

  • इसकी सबसे बड़ी खासियत 36 महीने यानी पूरे 3 साल की वैलिडिटी है।

  • इसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलेगी।

Jio ₹10000 Recharge Plan: मोबाइल रिचार्ज बार-बार कराने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो Reliance Jio ने एक नया विकल्प पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने Jio का 10,000 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 36 महीने यानी पूरे 3 साल की वैलिडिटी है। इसमें आमतौर पर टेलीकॉम कंपनियां एक साल तक की वैलिडिटी वाले प्लान पेश करती हैं लेकिन जियो का यह नया प्लान लंबी अवधि के लिए कनेक्टिविटी का विकल्प देता है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग, रोजाना SMS और कई डिजिटल सर्विस के फायदे भी मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा और क्या इसे खरीदना फायदे का सौदा है।

Jio के ₹10,000 रिचार्ज में मिलेंगे 3 साल के फायदे

जियो के इस नए प्लान की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। इसके साथ ग्राहकों को 36 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। जिसका सीधा मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद अगले तीन साल तक नया प्रीपेड प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी।

डेटा की बात करें तो इसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी दी गई है। लेकिन अनलिमिटेड 5G का लाभ लेने के लिए पात्रता और कंपनी की लागू शर्तें पूरी करनी होंगी।

JioHotstar से लेकर Canva Pro Lite तक का फायदा

इस रिचार्ज में सिर्फ इंटरनेट और कॉलिंग ही नहीं बल्कि डिजिटल सर्विस के फायदे भी शामिल हैं। साथ ही ग्राहकों को JioHotstar Mobile + Hollywood का एक्सेस मिलेगा जिसमें मनोरंजन के साथ लाइव स्पोर्ट्स भी शामिल हैं।

इसके अलावा 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। जिस मतलब है कि Canva के जरिए डिजाइनिंग और JioAICloud पर फोटो व जरूरी फाइलें स्टोर करने की सुविधा भी मिलेगी। ध्यान दें कि Canva Pro Lite का फायदा 12 महीने के लिए है जबकि JioHotstar सब्सक्रिप्शन की सटीक अवधि के लिए प्लान की शर्तें देखना जरूरी है।

कहां से करा सकेंगे 10 हजार रुपये का रिचार्ज?

Jio का नया 3 साल वाला प्लान 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध है। ग्राहक इसे MyJio ऐप और Jio.com के जरिए रिचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जियो स्टोर और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर भी यह प्लान उपलब्ध होगा।

क्या 10 हजार रुपये खर्च करना फायदे का सौदा है?

इस प्लान का गणित समझें तो जियो का 3,599 रुपये वाला सालाना प्लान लगातार तीन साल लेने पर कुल 10,797 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में 10,000 रुपये वाले प्लान से 797 रुपये की बचत हो सकती है। लेकिन यह तुलना रिचार्ज की कीमत के आधार पर है और दोनों प्लान के अतिरिक्त बेनिफिट्स समान होना जरूरी नहीं है।

इस प्लान का फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो लंबे समय तक जियो नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहते हैं और बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते। लेकिन एक साथ 10,000 रुपये खर्च करना हर ग्राहक के बजट में फिट नहीं होगा। इसलिए रिचार्ज कराने से पहले अपनी डेटा जरूरत, नेटवर्क कवरेज और अतिरिक्त बेनिफिट्स की शर्तें जरूर जांच लें।

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

आईटीआई प्रिंसिपल के फ्लैट से विजिलेंस को मिले और 5.16 लाख रुपये, 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा