Jio Bharat Phone में होते है कमाल के फीचर्स। (सौ. Jio) 
टेक्नॉलजी

Jio Bharat Phone: मात्र 699 में 4G फोन, जानिए फीचर्स और प्लान्स

यह फोन ब्लैक एंड ग्रे, ब्लैक एंड रेड और व्हाइट एंड रेड जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है। ₹699 की कीमत में ब्लैक एंड ग्रे और व्हाइट एंड रेड वेरिएंट मिलेंगे, जबकि ब्लैक एंड रेड वेरिएंट ₹920 में उपलब्ध होगा।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: भारत में किफायती मोबाइल प्लान्स और सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए मशहूर मुकेश अंबानी अब मात्र ₹699 में Jio Bharat Phone पेश कर रहे हैं। इस फोन का पूरा नाम JioBharat K1 Karbonn 4G है और इसे Amazon और JioMart से खरीदा जा सकता है।

तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध

यह फोन ब्लैक एंड ग्रे, ब्लैक एंड रेड और व्हाइट एंड रेड जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है। ₹699 की कीमत में ब्लैक एंड ग्रे और व्हाइट एंड रेड वेरिएंट मिलेंगे, जबकि ब्लैक एंड रेड वेरिएंट ₹920 में उपलब्ध होगा। अगर आप JioMart से खरीदते हैं, तो वहां व्हाइट एंड रेड मॉडल ₹699 में मिल रहा है।

Jio Bharat Phone के दमदार फीचर्स

अगर फीचर्स की बात करें, तो यह एक बेसिक लेकिन पावरफुल 4G फोन है, जिसमें 128GB स्टोरेज और 0.5GB रैम दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

  • 1.77 इंच का डिस्प्ले
  • डिजिटल कैमरा
  • UPI पेमेंट सपोर्ट
  • लाइव टीवी चैनल्स देखने की सुविधा
  • टॉर्च, एफएम रेडियो, 23 भाषाओं का सपोर्ट
  • JioSaavn और JioPay जैसे ऐप्स का सपोर्ट

इस कीमत में यह फोन डिजिटल ट्रांजैक्शन और एंटरटेनमेंट के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

Jio Bharat Recharge Plans

यह फोन सिर्फ Jio सिम के साथ काम करता है, यानी Airtel, Vi या BSNL के सिम इसमें नहीं चलेंगे। इस फोन के लिए किफायती प्लान्स भी पेश किए गए हैं।

  • ₹123 प्लान – 28 दिन की वैधता
  • 0.5GB डेटा प्रति दिन
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 300 SMS
  • JioTV का फ्री एक्सेस

कम कीमत और शानदार फीचर्स के साथ, यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो कम बजट में 4G इंटरनेट, डिजिटल पेमेंट और एंटरटेनमेंट का आनंद लेना चाहते हैं।

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा