iPhone Line (Source. Apple) 
टेक्नॉलजी

iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे

iPhone Hidden Feature: iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो आपने इसके साइड फ्रेम पर बनी पतली लाइन जरूर देखी होगी। कई लोगों को लगता है कि यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है, लेकिन हकीकत कुछ ओर है।

सिमरन सिंह

iPhone Connectivity Secret: अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो आपने इसके साइड फ्रेम पर बनी पतली लाइन जरूर देखी होगी। कई लोगों को लगता है कि यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

दरअसल, यह लाइन दिखने में छोटी जरूर है, लेकिन iPhone के सबसे अहम फीचर्स को चलाने में इसकी बड़ी भूमिका होती है। यही वजह है कि Apple के दूसरे डिवाइसेस जैसे iPad और Apple Watch में भी ऐसी लाइन देखने को मिलती है।

डिजाइन नहीं, ये है असली काम

अब सवाल उठता है कि अगर यह डिजाइन का हिस्सा नहीं है, तो आखिर इसका काम क्या है? इसका सीधा जवाब है यह लाइन एंटीना का काम करती है। यही एंटीना iPhone के Bluetooth, WiFi और 5G जैसे फीचर्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। जब आप इंटरनेट चलाते हैं, कॉल करते हैं या ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट होते हैं, तो यही एंटीना डिजिटल सिग्नल को भेजने और प्राप्त करने का काम करता है। उदाहरण के तौर पर, iPhone 17 Pro Max में कैमरा मॉड्यूल के नीचे यह एंटीना लाइन दी गई है, जो सिग्नल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाती है।

पुराने iPhone में भी मौजूद थी ये लाइन

यह फीचर कोई नया नहीं है। पुराने iPhone मॉडल्स में भी एंटीना लाइन साफ नजर आती थी। iPhone 6 में रियर पैनल पर यह लाइन काफी स्पष्ट दिखती थी, जो कैमरा और नीचे के हिस्से को अलग करती थी।

इसके बाद iPhone 8 से लेकर iPhone 16 तक के मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील और टाइटेनियम फिनिश के कारण इसकी विजिबिलिटी थोड़ी कम हो गई, लेकिन इसकी मौजूदगी हमेशा बनी रही।

क्यों इतनी जरूरी होती है एंटीना लाइन?

iPhone की बॉडी ज्यादातर मेटल से बनी होती है, और मेटल रेडियो सिग्नल को ब्लॉक कर सकता है। ऐसे में यह एंटीना लाइन उस मेटल फ्रेम में एक ‘ब्रेक’ या ‘विंडो’ का काम करती है, जिससे सिग्नल आसानी से अंदर-बाहर जा सकते हैं। यह लाइन खास पॉलीमर और कम्पोजिट मटेरियल से बनी होती है, जो सिग्नल को बिना रुकावट पास होने देती है। अगर यह लाइन न हो, तो नेटवर्क सिग्नल कमजोर हो सकते हैं और कॉल या इंटरनेट में दिक्कत आ सकती है।

यूजर्स के लिए क्या है जरूरी बात?

अब जब भी आप iPhone की साइड में यह लाइन देखें, तो समझ लें कि यह सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि आपके फोन की कनेक्टिविटी की रीढ़ है। छोटी सी दिखने वाली यह लाइन ही आपके फोन को दुनिया से जोड़कर रखती है और स्मूथ एक्सपीरियंस देती है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें