Jony Ive (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

iPhone के डिजाइनर Jony Ive अपने ऐलान से किया सबको हैरान, क्या है AI से खास कनेक्शन

Apple iPhone का डिजाइन करने वाले डिजाइनर Jony Ive ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है और उन्होंने बताया है कि वह अब Sam Altman की कंपनी OpenAI के साथ काम करने की शुरुआत करने वाले हैं, जिसके अंदर वह AI डिवाइस के नए डिज़ाइन को निकालेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक पता चला है कि करीब 1 साल पहले Jony Ive ने Apple कंपनी को छोड़ा था। तब से ही वह OpenAI के साथ जुड़ चुके हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Jony Ive अब OpenAI के साथ AI मोबाइल तैयार करने की तैयारी कर रहे हैं।

सिमरन सिंह

OpenAI. Apple iPhone का डिजाइन करने वाले डिजाइनर Jony Ive ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है और उन्होंने बताया है कि वह अब Sam Altman की कंपनी OpenAI के साथ काम करने की शुरुआत करने वाले हैं, जिसके अंदर वह AI डिवाइस के नए डिज़ाइन को निकालेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक पता चला है कि करीब 1 साल पहले Jony Ive ने Apple कंपनी को छोड़ा था। तब से ही वह OpenAI के साथ जुड़ चुके हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Jony Ive अब OpenAI के साथ AI मोबाइल तैयार करने की तैयारी कर रहे हैं।

तैयार हो रहा नया AI

OpenAI अपने AI एक्सपीरियंस को पर्सनल कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस के नए मुकाम तक ले जाना चाहता है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। हालांकि, अभी तक डिवाइस को लेकर बहुत ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट का पहला नमूना दुनिया के सामने हाल ही में आना शुरू हो गया है।

10 लोगों की टीम के साथ काम शुरू

Jony Ive और Sam Altman की पहली मुलाकात Airbnb के CEO Brian Chesky के माध्यम से हुई थी। इसके बाद उन्होंने प्रोजेक्ट की फंडिंग के बारे में सोचा और वह भी उन्हें मिली। वैसे तो वेंचर फिलहाल बहुत छोटी टीम के साथ काम कर रहे हैं, जिसमें मात्र 10 लोग हैं, लेकिन वे सभी AI टेक्निक्स के मामले में माहिर हैं।

Apple की पुरानी साथी आएंगे साथ में नजर

Apple कंपनी में Jony Ive, Tang Tan और Evans Hankey ने साथ भी काम किया है, जो एक बड़ा नाम बन चुके हैं और जो OpenAI की टीम को ज्वाइन करने वाले हैं। Jony Ive साल 2019 में Apple कंपनी को छोड़ चुके हैं और अपनी कंपनी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने काफी कुछ डिजाइन भी किया।

ChatGPT की पॉपुलैरिटी

OpenAI का ChatGPT पहले से ही काफी ज्यादा पॉपुलर है और इस प्लेटफार्म को अमेरिका और भारत समेत कई देशों में इस्तेमाल किया जाता है। यहां यूजर्स किसी भी तरह के सवाल को लिखकर उसका जवाब पा सकते हैं। इस प्लेटफार्म के जरिए कई सारी चीजें हो सकती हैं। लोग छोटे से लेकर बड़े काम तक ChatGPT का सहारा लेने लगे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल