कार को जंग से बचाने का रामबाण तरीका, बारिश का पानी भी नहीं बिगाड़ पाएगा काम

बारिश के मौसम में चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इसमें कार भी शामिल है क्योंकि बारिश के पानी से नमी और गंदगी कार में जंग लगने का कारण बन सकती है। यहां हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे जिससे आप अपनी कार को जंग लगने से बचा सकते हैं।
Car In rain tips
Rust Car (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

Car In Rain. बारिश के मौसम में चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इसमें कार भी शामिल है क्योंकि बारिश के पानी से नमी और गंदगी कार में जंग लगने का कारण बन सकती है। यहां हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे जिससे आप अपनी कार को जंग लगने से बचा सकते हैं।

कॉपर वैक्स कोटिंग

कार की बॉडी पर एक अच्छी क्वालिटी वाला वैक्स कोटिंग करवाएं जो प्रोटेक्टिव लेयर का काम करेगा, जिससे पानी और नमी कार की बॉडी तक नहीं पहुंच पाएगी। यह पानी को बॉडी पर आने से दूर रखेगा।

अंडरकोटिंग

कार के नीचे वाले हिस्से पर अंडरकोटिंग करवाएं और अच्छे से इसे सेट होने दें। यह हिस्सा ज्यादातर पानी और नमी के संपर्क में आता है, और अगर आप इस पर यह काम कराएंगे तो जंग लगने का खतरा खत्म हो जाएगा। अंडरकोटिंग नमी और गंदगी को बॉडी तक पहुंचने नहीं देती, जिससे रस्ट नहीं होता।

कार की सफाई

बारिश के बाद कार को अच्छी तरह से धोएं और पानी को अच्छे से सुखाएं, जिससे गंदगी पूरी तरह से हट जाए। धोने के बाद सूखने से कार पर कोई नमी नहीं रहेगी, जिससे जंग लगने का खतरा नहीं होगा। कार की सफाई और नमी की गंदगी को हटाने से जंग लगने से भी बचाया जा सकता है।

कार को ढकना

बारिश के मौसम में अगर आप कार बाहर खड़ी करते हैं, तो उसे वॉटरप्रूफ कवर से ढक कर रखें, ताकि बारिश का पानी और धूल-मिट्टी कार तक न पहुंच पाए। ऐसे में आप कार को पानी के सीधे संपर्क में आने से रोक पाएंगे।

ड्रेन होल्स की सफाई

कार के दरवाजों और बाकी हिस्सों में ड्रेन होल्स दिए जाते हैं, ताकि पानी निकल सके। इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी है ताकि पानी जो जमा हुआ है, वह आसानी से बाहर निकल सके।

एंटी रस्ट ट्रीटमेंट

अपनी कार को प्रोटेक्ट करने के लिए आप बाजार में मौजूद एंटी रस्ट ट्रीटमेंट भी कर सकते हैं। इससे कार की बॉडी को प्रोटेक्शन मिलती है और वह एंटी रस्ट बन जाती है, जिससे जंग नहीं लगती।

Navbharat Live
navbharatlive.com