Iphone अपने आने वाले फोन को लेकर यूजर्स को कई न कई बाते बता रहे है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

iPhone 16 के बाद कैसे होंगे iPhone 17-18 के फीचर्स, कुछ ये हो सकता है खास

iPhone 17 और 18 के लिए कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि इन दोनों ही फोन में कई तरह के फीचर्स को रखा जाएगा। इसी के साथ iPhone 17 और 18 को सितंबर 2026 से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. iPhone 16 बाजार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन लोगों को अब से ही iPhone 17 और 18 का इंतजार सता रहा है। लोग यह चाहते हैं कि iPhone 17 और 18 में किस तरह के फीचर्स उन्हें खुश कर पाएंगे, जिससे वे आने वाले समय में और भी ज्यादा एडवांस हो सकें।

नहीं आई आधिकारिक पुष्टि

वैसे तो अभी तक iPhone 17 और 18 के लिए कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि इन दोनों ही फोन में कई तरह के फीचर्स को रखा जाएगा। इसी के साथ iPhone 17 और 18 को सितंबर 2026 से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा।

कैसे हो सकते हैं फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस नए फोन मॉडल के अंदर अपडेटेड कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा वेरिएबल अपर्चर भी देखने को मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि iPhone 17 के अंदर कैमरा के साथ-साथ AI यानी कि एप्पल इंटेलिजेंस का भी काफी अच्छा इस्तेमाल किया जाएगा और iPhone 18 प्रो और मैक्स के दोनों ही फीचर्स काफी शानदार होने वाले हैं।

कैमरा में मिलेगा फायदा

भविष्य के फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें अपडेटेड कैमरा, डीएसएलआर जैसे कैमरों को भी टक्कर देगा और सर्वे के मुताबिक इसमें कई ऐसे फीचर्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जो अब तक किसी भी iPhone में नहीं देखे गए हैं।

कब हो सकता है लॉन्च

आखिर में बता दें कि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2025 तक iPhone 17 के मॉडल को लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं 2026 के आखिर तक iPhone 18 सभी के पास मौजूद होगा। ऐसे में यह दोनों ही आने वाले यूजर्स के लिए काफी अहम होने वाले हैं, जो भी iPhone 17 और 18 का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा