iPhone 17 को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Apple iPhone 17 सीरीज़ जल्द होगी लॉन्च, सामने आई चौंकाने वाली डिटेल्स

Apple September Event 2025: Apple iPhone 17 सीरीज़ को लेकर आधिकारिक रूप से चुप है, लेकिन टेक जगत में हलचल तेज हो गई है। जर्मनी की टेक वेबसाइट iPhone-Ticker की एक नई रिपोर्ट में कई दावें किए गए है।

सिमरन सिंह

iPhone 17 Series Launch Date: Apple अपनी iPhone 17 सीरीज़ को लेकर अभी तक भले ही आधिकारिक रूप से चुप है, लेकिन टेक जगत में हलचल तेज हो गई है। जर्मनी की टेक वेबसाइट iPhone-Ticker की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple 9 सितंबर 2025 को अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ iPhone 17 को लॉन्च कर सकता है।

हालांकि यह जानकारी Apple की तरफ से कन्फर्म नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, यह तारीख एक लोकल मोबाइल कैरियर के इंटरनल डॉक्युमेंट से लीक हुई है।

मोबाइल कैरियर्स को पहले मिलती है लॉन्च डेट?

यह बात कोई नई नहीं है कि Apple, Google और Samsung जैसी बड़ी कंपनियां अपनी डिवाइसेज़ की लॉन्च डेट पहले ही मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को बता देती हैं ताकि वे अपने मार्केटिंग और सेल्स कैंपेन की तैयारी समय रहते कर सकें। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी मोबाइल कैरियर के अंदर से यह जानकारी लीक हुई हो सकती है।

iPhone 17 Pro Max की लीक तस्वीर ने बढ़ाया क्रेज

हाल ही में इंटरनेट पर एक कथित iPhone 17 Pro Max की तस्वीर वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी ने इस डिवाइस को सड़क पर देखा और उसकी तस्वीर खींचकर ऑनलाइन शेयर कर दी। दिलचस्प बात यह है कि यह डिवाइस पहले सामने आई रेंडर इमेज से काफी हद तक मेल खा रहा था। ब्लूमबर्ग के विश्वसनीय पत्रकार Mark Gurman ने भी इस फोटो को “वास्तविक” करार दिया, जिससे इस लीक को और मजबूती मिली।

क्यों खास है 9 सितंबर की तारीख?

Apple हर साल सितंबर महीने में iPhone की नई सीरीज़ लॉन्च करता है। पिछले साल iPhone 16 भी 9 सितंबर को ही लॉन्च हुआ था। ऐसे में यह तारीख Apple की पारंपरिक लॉन्च टाइमलाइन से पूरी तरह मेल खाती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं, 19 सितंबर से डिलीवरी का अनुमान है।

iPhone 17 सीरीज़: नए मॉडल्स और संभावित फीचर्स

इस बार Apple चार मॉडल्स लॉन्च कर सकता है:

  • iPhone 17
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Air (नया डिज़ाइन और हल्का वर्जन)

iPhone 17 Air को लेकर चर्चा जोरों पर है। यह मॉडल Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone हो सकता है।

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक