Amazon Great Indian Festival 2026 का इंतजार कर रहे स्मार्टफोन खरीदारों के लिए अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। बता दें कि Amazon की यह फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी और कंपनी ने स्मार्टफोन पर मिलने वाली कई डील्स का खुलासा भी कर दिया है। इसको लेकर खास बात यह है कि लिस्ट में iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra और Xiaomi 17 जैसे महंगे फोन भी शामिल किए गए हैं।
Amazon में सामने आई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत 99,999 रुपये से घटकर 84,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं 89,900 रुपये कीमत वाला iPhone 16 सेल में 71,999 रुपये में उपलब्ध किया जाएगा। साथ ही Samsung Galaxy A56 5G की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होने वाली है और OnePlus Nord CE6 को 40,999 रुपये के बजाय 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। देखा जा रहा है कि इन सभी फोन पर ग्राहक भुगतान करने के लिए छह महीने की EMI का विकल्प भी चुन सकते है।
लिस्ट में Xiaomi 17 सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले स्मार्टफोन्स में देखा जा रहा है। इसकी बताई गई कीमत 1,19,999 रुपये है जबकि Great Indian Festival के दौरान यह 59,999 रुपये में उपलब्ध किया जा रहा है। जिसका सीधा मतलब है कि कीमत में करीब 50 फीसदी की कमी देखने को मिलने वाली है। वहीं इस फोन पर भी छह महीने की EMI का विकल्प उपलब् किया गया है। इसके अलावा iQOO 15R 69,999 रुपये से घटकर 46,499 रुपये और OnePlus Nord 6 52,999 रुपये से घटकर 42,999 रुपये में मिलने वाला है।
कम बजट में फोन देखने वालों के लिए भी कई विकल्प रखें गए हैं। जिसमें iQOO Z11 X को 24,999 रुपये, Redmi 15C 5G Prime को 15,999 रुपये और Samsung Galaxy M17 5G को 16,999 रुपये से खरीदा जा सकता है। साथ ही OnePlus N6 की कीमत 21,999 रुपये और Lava Bold N4 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold7 5G 1,29,999 रुपये से उपलब्ध हो रहा है।
इस पूरे ऑफर में ध्यान देने वाली बात यह है कि ये Amazon द्वारा घोषित सेल प्राइस हैं। जिसमें बैंक ऑफर्स, कूपन और अन्य अतिरिक्त लाभ अलग हो सकते हैं। इसको लेकर Amazon ने यह भी संकेत भी दिया है कि सेल के करीब आने पर और कई स्मार्टफोन डील्स सामने आ सकती हैं।