iQOO 16 की भारत में एंट्री की उम्मीद, कीमत को लेकर बढ़ी चिंता, जानें क्या हो सकता है खास

iQOO 16 Price in India: iQOO 16 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते यह भारत में भी लॉन्च हो जाएगा। जिसकी कीमत का अंदाजा भी लगाया जा रहा है।
iQOO 16 expected to launch in India over pricing might be special
iQOO 16 भारत में होगा जल्द लॉन्च।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

iQOO 16 India Launch Soon: iQOO 16 को इस हफ्ते चीन में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। वहीं अब भारत में इसके लॉन्च को लेकर भी चर्चा तेजी से होने लगी है। जिसमें एक टिप्स्टर बताते है कि फोन के भारत में कुछ टेस्टिंग प्रोसेस शुरू हो चुके हैं। लेकिन कंपनी की ओर से अभी भारत लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इसे संभावित लॉन्च के तौर पर ही देखना सही होगा।

भारत में कब आ सकता है iQOO 16?

रिपोर्ट यह बताती है कि भारत में iQOO 16 की एंट्री आने वाले हफ्तों में हो सकती है। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि फोन की चीन में शुरुआती कीमत CNY 5,999 है जो भारतीय मुद्रा में करीब 86,000 रुपये के आसपास बैठती है। लेकिन भारतीय बाजार में इसकी कीमत इससे काफी अलग हो सकती है। इसको लेकर टिप्स्टर का दावा है कि iQOO 16 की भारत में कीमत करीब 1 लाख रुपये तक जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी के सामने फोन की कीमत को लेकर बड़ी चुनौती देखने को मिलने वाली है। इसकी वजह यह भी है कि पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये बताई गई थी।

165Hz डिस्प्ले और दमदार हार्डवेयर

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iQOO 16 को हाई-एंड हार्डवेयर के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.85 इंच का Samsung M16 AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। वहीं कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक जाती है। साथ ही फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ 12GB और 16GB RAM के विकल्प भी दिए गए हैं। जिसकी स्टोरेज 256GB, 512GB और 1TB तक उपलब्ध है।

iQOO 16 expected to launch in India over pricing might be special
Flipkart Sale से पहले Nothing ने खोला ऑफर्स का पिटारा, Phone 4b समेत इन डिवाइसेज पर घटे दाम

कैमरा और 8,400mAh बैटरी पर नजर

इस नए फोन में फोटोग्राफी के लिए OIS के साथ 50MP मुख्य कैमरा, OIS और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और ऑटोफोकस के साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल रहा है। फोन में 8,400mAh की बड़ी बैटरी है जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आता है।

iQOO के यह फोन हाल में भारत में लॉन्च हुए

वहीं 2026 में भी iQOO के कई शानदार फोन भारत में लॉन्च हो चुके है जिसमें iQOO 15R जो 24 फरवरी 2026 को लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत लगभग ₹53,990 है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 और 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है। iQOO 15 Apex 1 अप्रैल 2026 ₹85,999 कि कीमत पर, iQOO Z11 5G 27 अगस्त 2026 को ₹34,999 क कीमत पर, iQOO Z11xa 5G 7 सितंबर 2026 को ₹28,999 कि कीमत पर और iQOO Z11x 12 मार्च 2026 को ₹27,999 कि कीमत पर लॉन्च हुआ था।

वैसे अभी तो भारत में iQOO कि असली कीमत और लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इसलिए फिलहाल करीब 1 लाख रुपये वाली कीमत को टिप्स्टर का दावा मानना चाहिए न कि कन्फर्म कीमत। लेकिन अगर आप भी इस फोन को लेने का विचार कर रहे है तो हो सकता है कि 1 लाख के आस पास ही आपको भुगतान करना पड़ सकता है।

iQOO 16 expected to launch in India over pricing might be special
चीन में AI रिश्तों पर सख्ती, चैटबॉट को बताना होगा कि वह इंसान नहीं, बच्चों के लिए भी नए नियम
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com