iPhone 16 plus में मिल रहा भारी डिस्काउंट। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

लगभग ₹25,000 सस्ता! कम कीमत में प्रीमियम iPhone खरीदने का मौका

Reliance Digital Offer: iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। iPhone 16 Plus इस समय लगभग ₹25,000 की जोरदार छूट के साथ उपलब्ध है।

सिमरन सिंह

iPhone 16 Plus Discount: अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। iPhone 16 Plus इस समय लगभग ₹25,000 की जोरदार छूट के साथ उपलब्ध है। प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस वाले इस iPhone को इतने कम दाम में खरीदना निश्चित रूप से एक सुनहरा अवसर है। आइए इसके फीचर्स और इस बंपर डील की पूरी जानकारी पर नजर डालते हैं।

iPhone 16 Plus: बड़ा डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

iPhone 16 Plus को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इसमें 6.7-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो मल्टीमीडिया देखने का बेहतरीन अनुभव देता है। फोन में ऐप्पल का लेटेस्ट A18 चिपसेट दिया गया है, जो 'Apple Intelligence' फीचर्स, हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद तरीके से हैंडल करता है।

एल्युमिनियम फ्रेम के साथ यह iPhone IP68 वॉटर और डस्ट रजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह मुश्किल परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है।

Reliance Digital पर मिल रहा है बड़ा ऑफर

iPhone 16 Plus को लॉन्च के समय ₹89,900 की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। लेकिन Reliance Digital की वेबसाइट पर यह अभी लगभग ₹21,000 की सीधी छूट के साथ मात्र ₹68,990 में उपलब्ध है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि आपको इतना भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।

अगर आप IDFC Bank के जरिए EMI पर फोन खरीदते हैं, तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है। इस तरह इसकी कीमत और घटकर ₹64,990 रह जाती है। यानी कुल मिलाकर आपको लगभग ₹25,000 की भारी बचत हो रही है। साथ ही, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर इस कीमत को और कम कर सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगी। सही मॉडल और अच्छी कंडीशन होने पर आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है।

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?