Edits App (Source. Social Media) 
टेक्नॉलजी

Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption

Edits App: Instagram पर Reels और वीडियो आप भी बनाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Meta अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits को लगातार बेहतर बना रही है। अब कंपनी ने इस ऐप में कई नए AI फीचर्स जोड़ रही है।

सिमरन सिंह

Instagram Edit App AI Caption Feature: Instagram पर Reels और वीडियो आप भी बनाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। Meta अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits को लगातार बेहतर बना रही है। अब कंपनी ने इस ऐप में कई नए AI फीचर्स जोड़ रही है। जिनकी मदद से वीडियो एडिटिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और प्रोफेशनल हो जाएगी। इसमें खास बात यह है कि अब यूजर्स बिना किसी दूसरे ऐप की मदद लिए एक ही वीडियो में दो भाषाओं में कैप्शन जोड़ सकते है।

AI टूल्स से वीडियो एडिटिंग हुई और आसान

Meta ने जानकारी दी है कि नए अपडेट के साथ Edits ऐप में कई क्रिएटिव AI टूल्स शामिल किए हैं। अब यूजर्स वीडियो टेम्पलेट्स में आसानी से Overlay जोड़ सकते हैं। इसके अलावा किसी खास वीडियो को लॉक करने का विकल्प भी दिया गया है जिससे जरूरी प्रोजेक्ट सुरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही ऐप में Seasonal Sound Effects का नया फीचर भी जोड़ा गया है। जिसके जरिए यूजर्स गर्मियों से जुड़े नए ऑडियो इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर अपनी Reels और वीडियो को ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।

अब एक साथ दो भाषाओं में दिखेंगे Caption

अपडेट के बारे में जानकारी दें तो इसमें सबसे खास Bilingual Captions फीचर है। जिसकी मदद से वीडियो का कैप्शन अपने-आप दूसरी भाषा में भी दिखाई देते है। जिसका सीधा मतलब है कि अब कंटेंट क्रिएटर्स को अलग से ट्रांसलेशन करने या किसी थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अभी के लिए यह फीचर 15 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली, रूसी, इटालियन, थाई, इंडोनेशियन, गुजराती, बंगाली और कन्नड़ जैसी भाषाएं शामिल हैं। इससे क्रिएटर्स आसानी से अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक अपनी पहुंच बढ़ा सकते है।

4K Export और जल्द आएगा Desktop Version

वहीं Meta ने Edits ऐप को कंटेंट क्रिएटर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए यूजर्स वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, Frame-Level Editing कर सकते हैं और बिना किसी वॉटरमार्क के 10 मिनट तक की 4K क्वालिटी में वीडियो मुफ्त एक्सपोर्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी जल्द ही Edits ऐप का Desktop Version भी लॉन्च कर सकती है। इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर वीडियो एडिटिंग करना आसान हो जाएगा। साथ ही मोबाइल और डेस्कटॉप के बीच प्रोजेक्ट अपने-आप सिंक होंगे। जिससे एडिटिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह अपडेट प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान