Instagram Story को बदलने का मिलेगा समय। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Instagram का नया फीचर: स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी कर सकेंगे एडिट, व्यूज और लाइक्स नहीं होंगे गायब

Instagram Story Edit: Instagram स्टोरी को यूजर्स पोस्ट करने के बाद 15 मिनट तक एडिट करने का विकल्प दिया जाएगा और सबसे खास बात यह है कि इससे स्टोरी के मौजूदा व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई पर असर नहीं होगा।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Instagram स्टोरी पोस्ट करने के बाद गलती सुधारने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।

  • इससे स्टोरी के मौजूदा व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी बरकरार रहने वाले है।

  • Instagram ने स्टोरी बनाने के लिए नए स्टिकर और बैकग्राउंड टूल्स भी पेश किए हैं।

Edit Instagram Story After Posting: Instagram ने Stories इस्तेमाल करने वालों के लिए नया फीचर आ गया है। जिसमें अब स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी उसमें गलती सुधारने के लिए उसे डिलीट करके दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि यूजर्स को पोस्ट करने के बाद 15 मिनट तक एडिट करने का विकल्प दिया जाएगा और सबसे खास बात यह है कि इससे स्टोरी के मौजूदा व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी बरकरार रहने वाले है। इसके साथ ही Instagram ने स्टोरी बनाने के लिए नए स्टिकर और बैकग्राउंड टूल्स भी पेश किए हैं।

15 मिनट तक मिलेगी स्टोरी एडिट करने की सुविधा

Instagram के हेड Adam Mosseri ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। जिसमें अब यूजर्स स्टोरी शेयर करने के बाद 15 मिनट के अंदर उसका टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर और ड्रॉइंग बदल सकेंगे। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आपने जल्दबाजी में कोई स्पेलिंग मिस्टेक कर दी या स्टोरी में गाना लगाना भूल गए तो उसे ठीक करने के लिए पूरी स्टोरी दोबारा पोस्ट नहीं करनी पड़ेगी।

इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एडिट करने के बाद भी स्टोरी पर पहले से आए व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई बने रहेंगे। लेकिन एडिट की गई स्टोरी पर Edited लेबल दिखाई देगा जिससे देखने वालों को पता चल सकेगा कि उसमें बदलाव किया गया है।

Instagram Story को कैसे करें एडिट?

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान बताया जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले Instagram पर अपनी पोस्ट की हुई स्टोरी खोलनी है। जिसमें स्क्रीन के निचले दाएं हिस्से में दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करना है। यहां आपको Edit Story का विकल्प दिखाने को मिल जाएगा। जिसपर क्लिक करके आप टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर और ड्रॉइंग में बदलाव कर सकते हैं। वहीं इसमें ध्यान रहे कि यह सुविधा स्टोरी शेयर करने के बाद केवल 15 मिनट तक ही उपलब्ध होने वाली है। इसके बाद गलती सुधारने के लिए पुराना तरीका अपनाना पड़ सकता है।

स्टिकर और बैकग्राउंड में भी मिलेंगे नए विकल्प

Instagram ने सिर्फ स्टोरी एडिट करने की सुविधा ही नहीं जोड़ी है बल्कि क्रिएटिव टूल्स में भी बदलाव किए हैं। जिसमें अब स्टिकर के लिए नए फॉन्ट, शेप और कलर विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा एक अलग स्टिकर शीट दी जाएगी जिससे यूजर्स अपनी पसंद के स्टिकर आसानी से खोज और चुन सकते है।

एक साथ कई फोटो जोड़ना होगा आसान

इसके साथ ही स्टोरी में एक से ज्यादा फोटो चुनने की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाया जा रहा है। वहीं यूजर्स को ब्लर इफेक्ट, अलग-अलग रंग और ग्रेडिएंट बैकग्राउंड जैसे विकल्प मिलने वाले है। इससे फोटो को स्टोरी में अपने हिसाब से दिखाना आसान होगा। जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि Instagram का यह अपडेट खासतौर पर उन यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी है जो नियमित रूप से Stories पोस्ट करते हैं।

Kal Ka Mausam: 20 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल