Instagram से पैसे कमाने का मौका। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Instagram से कमाई का नया मौका: रेफरल प्रोग्राम से आप भी कमा सकते हैं लाखों रुपये, जानिए कैसे

इंस्टाग्राम तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए ही नहीं, बल्कि यह एक शानदार कमाई का जरिया भी बनता जा रहा है। अगर आप सोशल मीडिया से कमाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका है।

सिमरन सिंह

इंस्टाग्राम अब केवल तस्वीरें और वीडियो शेयर करने का मंच नहीं रहा, बल्कि यह एक शानदार कमाई का जरिया बन गया है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आपके अच्छे फॉलोअर्स हैं, तो इंस्टाग्राम का नया रेफरल प्रोग्राम आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

क्या है इंस्टाग्राम का नया रेफरल प्रोग्राम?

इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया रेफरल प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स को अपने दोस्तों और जान-पहचान वालों को इंस्टाग्राम से जोड़ने पर इनाम मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति आपके दिए गए खास लिंक से इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड करता है या अकाउंट बनाता है, तो इसके बदले में आपको कैश रिवॉर्ड मिलेगा। इस प्रोग्राम के तहत एक यूज़र अधिकतम 20,000 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) तक कमा सकता है।

रेफरल लिंक कैसे करता है काम?

यूज़र को इंस्टाग्राम की तरफ से एक खास रेफरल लिंक मिलेगा, जिसे वह WhatsApp, Facebook, Instagram Story या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकता है। जब कोई उस लिंक के ज़रिए ऐप डाउनलोड करता है या इंस्टाग्राम से जुड़ता है, तो उसका ट्रैक इंस्टाग्राम रखता है और उस आधार पर कमाई होती है।

कौन लोग उठा सकते हैं फायदा?

यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कंटेंट क्रिएटर हैं या सोशल मीडिया पर अच्छा खासा समय बिताते हैं। स्टूडेंट्स और छोटे इन्फ्लुएंसर्स भी इस मौके का लाभ उठा सकते हैं, जिन्हें लोगों से संवाद करना आता है।

क्या भारत के यूजर्स को मिलेगा फायदा?

फिलहाल यह प्रोग्राम केवल अमेरिका में शुरू हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में इसे भारत समेत अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। तब तक भारतीय यूज़र्स को ब्रांड डील, स्पॉन्सर्ड पोस्ट और प्रमोशन्स जैसे मौजूदा फीचर्स से ही कमाई करनी होगी।

रेफरल लिंक कैसे बनाएं?

  • इंस्टाग्राम में लॉग इन करें
  • रेफरल या पार्टनरशिप सेक्शन में जाएं
  • वहां से अपना खास लिंक जनरेट करें
  • इस लिंक को दोस्तों और नेटवर्क में शेयर करें

ऐप में देखें कि कितने लोगों ने आपके लिंक से जॉइन किया और आपकी कितनी कमाई हुई

अन्य कमाई के तरीके

रेफरल प्रोग्राम के अलावा इंस्टाग्राम से कमाई के अन्य तरीके भी हैं, जैसे ब्रांड कोलैबोरेशन, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स, गिफ्ट्स और प्रमोशनल कैंपेन। लेकिन रेफरल प्रोग्राम नए यूज़र्स के लिए एक आसान और तेज़ कमाई का मौका बनकर उभरा है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO