Instagram Instants (Source. Instagram) 
टेक्नॉलजी

Instagram का बड़ा धमाका, अब बिना एडिट और स्क्रीनशॉट के भेज सकेंगे सीक्रेट फोटो, नया Instants फीचर हुआ लॉन्च

Instagram Instants: Instagram ने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लॉन्च किया है। जो Instagram का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए नया अनुभव होगा। Instants में कई नए फीचर्स मिल रहे है।

सिमरन सिंह

Instagram Real-Time Sharing Instants: Instagram ने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लॉन्च किया है। जो Instagram का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए नया अनुभव होगा। बता दें कि कंपनी ने 13 मई को Instants नाम के फीचर की घोषणा की जो रियल टाइम में दोस्तों के साथ तुरंत फोटो शेयर करने वाला टूल है। इस फीचर की खास बात यह है कि इन फोटोज़ को बिना फिल्टर और बिना एडिट के शेयर किया जा सकेगा है। कंपनी ने फीचर के बारें में बताया है कि यह फीचर फिलहाल ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है। वहीं कुछ देशों में iOS और Android पर अलग Instants ऐप की टेस्टिंग भी शुरू हो रही है।

सोशल मीडिया का दबाव होगा कम

Instagram का इन नए Instants फीचर को लॉन्च करने का मकसद सोशल मीडिया पर परफेक्ट फोटो पोस्ट करने के दबाव को कम करना है। जिसमें यूजर्स बिना ज्यादा सोच-विचार करें कैजुअल और रियल मोमेंट्स अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएगे। वहीं यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल Instagram के डायरेक्ट मैसेज सेक्शन से कर पाएगें। जिसमें यूजर को फोटो क्लिक करके उसे अपने Close Friends या Mutual Followers के साथ तुरंत शेयर करना होगा। वहीं इस फीचर में खास यह भी है कि इसमें फोटो देखने के बाद गायब हो जाएगी ठीक वैसे ही जैसे कुछ दूसरे इंस्टेंट मैसेजिंग फीचर्स में भी होता है।

Undo और Archive जैसे फीचर्स भी मिलेंगे

कंपनी ने इस नए फीचर के साथ कई नए टूल्स भी जोड़े हैं। जिसमें अगर कोई यूजर गलती से फोटो भेज देता है तो वह Undo फीचर की मदद से उसे लोगों के देखने से पहले ही हटा सकता है। इसके अलावा शेयर किए गए Instants एक साल तक यूजर के निजी Archive में सेव रखी रहेगी। जिसका इस्तेमाल कर के यूजर्स बाद में इसे Instagram Stories के Recap में भी बदला सकते है। वहीं अगर कोई यूजर अपनी प्रोफाइल में कुछ समय के लिए Instants नहीं देखना चाहता तो वह Snooze ऑप्शन का इस्तेमाल भी कर सकता है।

ऐसे करें Instagram Instants का इस्तेमाल

अगर आ भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते है तो यह बेहद आसान है। यूजर्स हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • Inbox या DM सेक्शन खोलें
  • नीचे दाईं तरफ दिख रहे फोटो स्टैक आइकन पर टैप करें
  • कैमरे से फोटो लें
  • चाहें तो कैप्शन जोड़ें
  • Close Friends या Mutual Followers चुनें
  • सफेद Share बटन दबाकर Instant भेज दें

वहीं अगर गलत फोटो चली जाए तो उसे वापस लेनी के लिए आ तुरंत Undo बटन का इस्तेमाल कर सकते है।

Teen Users के लिए भी खास सुरक्षा

Instagram ने सुरक्षा को लेकर साफ किया है कि Instants में भी सभी Safety और Privacy कंट्रोल लागू होंगे जो मौजूदा ऐप में हैं। इसमें भी Block, Mute और Restrict जैसे फीचर्स शामिल किए गए है। वहीं कंपनी ने Teen Account Protection को भी इसमें शामिल किया है। इस फीचर में 10 PM से 7 AM तक Sleep Mode, Daily Time Limits और पैरेंटल सुपरविजन जैसे चीजे भी शामिल की गई है। इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि Instants का स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी। जो इसको और भी सुरक्षित बनाता है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन