Smartphone बाजार में होगी वृद्धि। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

फेस्टिव सीजन में प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में जोरदार उछाल की उम्मीद, जानें कितनी होगी वृद्धि?

Premium Mobile Market in India: फेस्टिव सीजन प्रीमियम स्मार्टफोन कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्रीमियम स्मार्टफोन की ब्रिकी में उछाल देखने को मिलने वाला है।

सिमरन सिंह

Festive Season Smartphone Sales: भारत में आगामी फेस्टिव सीजन प्रीमियम स्मार्टफोन कंपनियों के लिए खासा फायदेमंद साबित हो सकता है। साइबरमीडिया रिसर्च की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, मार्केट वैल्यू में 24 प्रतिशत तक की छलांग का अनुमान लगाया गया है।

सुपर-प्रीमियम और अपर-प्रीमियम सेगमेंट में भारी ग्रोथ

रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर-प्रीमियम सेगमेंट ₹50,000 से ₹1,00,000 की बिक्री सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ सकती है। वहीं, अपर-प्रीमियम सेगमेंट ₹1,00,000 से अधिक का बाजार शानदार 167 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज कर सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बढ़ती मांग बताई जा रही है।

उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताएं

CMR के उद्योग अनुसंधान समूह (IRG) के उपाध्यक्ष प्रभु राम ने कहा, "प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार को महत्वाकांक्षी खरीदारों, जेनरेशन जी और मिलेनियल उपभोक्ताओं से लगातार समर्थन मिल रहा है, जो अपनी डिजिटल जीवनशैली के अनुरूप पावरफुल डिवाइस की तलाश में हैं।" उन्होंने आगे कहा, "बढ़ती सुलभता और सामर्थ्य संबंधी पहलों के चलते अब अधिक उपभोक्ता नई प्रीमियम डिवाइस खरीदने की इच्छा जता रहे हैं। एंड्रॉइड स्मार्टफोन बाजार में परफॉर्मेंस, डिजाइन और ऑन-डिवाइस एआई की मांग तेजी से बढ़ रही है।"

स्नैपड्रैगन चिपसेट की बढ़त

रिपोर्ट में बताया गया कि स्नैपड्रैगन जैसे प्रीमियम चिपसेट को उच्च-प्रदर्शन स्मार्टफोन्स के प्रमुख प्रवर्तक के रूप में देखा जाता है। ये चिपसेट बेहतरीन मल्टीटास्किंग, इमर्सिव गेमिंग, प्रो-ग्रेड कैमरा फीचर्स और एडवांस AI व जेनरेटिव AI अनुभव प्रदान करते हैं।

कंपनियों की हिस्सेदारी

जुलाई 2025 में प्रीमियम सेगमेंट में Samsung ने 28% हिस्सेदारी के साथ नेतृत्व किया, जबकि Apple ने 23% और Oppo ने 11% की मार्केट शेयर हासिल की। वहीं, Snapdragon चिपसेट से लैस प्रीमियम एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स ने 40% बाजार हिस्सेदारी अपने नाम की, जिससे इस सेगमेंट में Snapdragon की पकड़ और मजबूत हुई।

उपभोक्ताओं की अपग्रेड प्लानिंग

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सर्वेक्षण में शामिल 85 प्रतिशत उपभोक्ता इस त्योहारी सीजन में अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं।

Apple की मजबूत तैयारी

रिपोर्ट में आगे कहा गया, "Apple अपने iPhone 17 सीरीज के लॉन्च और पुरानी पीढ़ी के iPhone की निरंतर मांग से उत्साहित होकर, एक मजबूत त्योहारी सीजन के लिए अच्छी स्थिति में है।"

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब