Highlight:
BCG की नई रिपोर्ट में भारत में 96% कर्मचारी रोजाना या हफ्ते में दो से तीन बार AI का इस्तेमाल कर रहे हैं।
AI इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों का औसत 85 प्रतिशत है भारतीय कर्मचारियों का आंकड़ा 96 प्रतिशत है।
यहां कर्मचारियों 15 घंटे हर सप्ताह बच रहे हैं जबकि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में यह औसत 9.4 घंटे है।
BCG AI Report: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब भारतीय कर्मचारियों के कामकाज का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। बता दें कि ईमेल लिखने, डेटा समझने, रिसर्च करने और रोजमर्रा के काम निपटाने में AI टूल्स की मदद ली जा रही है। इसका असर भी दिखाई देने लगा है। वहीं ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की नई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भारत में 96 प्रतिशत कर्मचारी रोजाना या हफ्ते में दो से तीन बार AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी मदद से उनका हर सप्ताह औसतन 15 घंटे का समय बच रहा है।
BCG की रिपोर्ट For Asia-Pacific, Strategic Clarity Is the Key to Value में बताया गया है कि नियमित AI इस्तेमाल के मामले में भारत नौ एशिया-पैसिफिक देशों में सबसे आगे है। इस क्षेत्र में AI इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों का औसत 85 प्रतिशत है जबकि भारतीय कर्मचारियों का आंकड़ा 96 प्रतिशत है।
वहीं समय बचाने के मामले में भी भारत आगे है। यहां कर्मचारियों के औसतन 15 घंटे हर सप्ताह बच रहे हैं जबकि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में यह औसत 9.4 घंटे है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भारत के 61 प्रतिशत कर्मचारी AI से बचाए गए समय का इस्तेमाल दूसरे महत्वपूर्ण और रणनीतिक कामों में कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत और चीन में 37 प्रतिशत है।
AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है लेकिन कंपनियों में इसके सही इस्तेमाल को लेकर तैयारी अभी पूरी नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में सिर्फ 42 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि उन्हें AI इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त ट्रेनिंग मिली है। वहीं 59 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनके ऑफिस में इंसान और AI के साथ मिलकर काम करने के स्पष्ट नियम मौजूद हैं।
साथ ही सबसे अहम कमी रणनीतिक स्पष्टता की है। वहीं भारत में केवल 38 प्रतिशत कर्मचारियों को पता है कि उनकी कंपनी AI से क्या हासिल करना चाहती है और इस प्रक्रिया में उनकी भूमिका क्या है। जिसका सीधा टूल्स तो मिल रहे हैं लेकिन उनका इस्तेमाल किस दिशा में करना है यह हर कर्मचारी को स्पष्ट नहीं है।
BCG X के इंडिया हेड निपुण कालरा ने बताया है कि AI केवल काम पूरा करने की रफ्तार नहीं बदल रहा बल्कि यह भी तय कर रहा है कि कर्मचारी किन जरूरी कामों पर ध्यान दे सकते हैं। उन्होंने कहा: ''अब कंपनियों के लीडर्स को चाहिए कि वे काम करने के पुराने तरीकों में बदलाव करें, कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाएं और AI के इस्तेमाल से बेहतर कारोबारी नतीजे हासिल करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दें।''
जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि रिपोर्ट का संकेत साफ है कि AI अपनाना पहला कदम है। असली फायदा तभी मिलेगा जब कंपनियां कर्मचारियों को सही ट्रेनिंग दें और AI से बचने वाले समय का बेहतर इस्तेमाल करना सिखाएं।