YouTube पर आया नया फीचर। (सौ. YouTube) 
टेक्नॉलजी

YouTube पर लौट आया इन-ऐप चैट फीचर, अब सीधे ऐप में करें रियल-टाइम चैट और वीडियो शेयरिंग

YouTube Messaging: YouTube यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। यदि आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपका अनुभव और भी बेहतर होने वाला है।

सिमरन सिंह

YouTube Chat Feature: YouTube यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। यदि आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपका अनुभव और भी बेहतर होने वाला है। छह साल बाद प्लेटफॉर्म ने एक बार फिर अपने इन-ऐप प्राइवेट मैसेजिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस नए अपडेट के साथ यूजर्स बिना WhatsApp या Instagram पर स्विच किए सीधे यूट्यूब ऐप के अंदर ही दोस्तों के साथ रियल-टाइम चैट कर सकेंगे और वीडियो शेयर कर पाएंगे। कंपनी इस फीचर को फिलहाल सीमित क्षेत्रों में टेस्ट कर रही है।

आयरलैंड और पोलैंड में टेस्टिंग शुरू

YouTube ने आयरलैंड और पोलैंड में 18+ यूजर्स के लिए नए वीडियो शेयरिंग और चैट टूल का रोलआउट शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स लंबी वीडियो, Shorts और लाइवस्ट्रीम को सीधे ऐप के अंदर ही शेयर कर सकेंगे। यह फीचर YouTube की उन टॉप रिक्वेस्ट में शामिल था, जिसकी मांग वर्षों से बढ़ रही थी। कंपनी पहले इसे सीमित क्षेत्रों में टेस्ट करके यूजर एक्सपीरियंस समझना चाहती है।

यूजर्स को कैसे मिलेगा नया चैट अनुभव?

YouTube ने अपने सपोर्ट पेज पर बताया है कि नया इन-ऐप चैट और वीडियो शेयरिंग फीचर कैसे काम करेगा।

  • जैसे ही यूजर Share बटन टैप करता है, उसे फुल-स्क्रीन चैट विंडो मिलती है।
  • यहां से वह वीडियो भेज सकता है, बातचीत शुरू कर सकता है और टेक्स्ट, इमोजी या दूसरी वीडियो से जवाब दे सकता है।
  • यह फीचर कंटेंट शेयरिंग को आसान बनाता है, ताकि यूजर्स को हर बार दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म पर न जाना पड़े।

कंपनी का कहना है कि "यह उन फीचर्स में से एक है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।"

सेफ्टी, सिक्योरिटी और एक्सेस कंट्रोल सख्त

इस फीचर के साथ यूट्यूब ने सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

  • सभी चैट्स YouTube Community Guidelines के तहत ही होंगी।
  • संदिग्ध या हानिकारक मैसेज को प्लेटफॉर्म स्कैन या रिव्यू कर सकता है।
  • चैट शुरू करने से पहले यूजर को इनवाइट स्वीकार करना जरूरी है।
  • यूजर्स किसी भी चैनल को ब्लॉक कर सकते हैं, चैट रिपोर्ट कर सकते हैं या मैसेज अनसेंड कर सकते हैं।

सभी चैट नोटिफिकेशन YouTube ऐप की बाकी नोटिफिकेशन के साथ ही दिखेंगे।

6 साल बाद मैसेजिंग फीचर की वापसी

YouTube ने 2019 में अपना पुराना मैसेजिंग सिस्टम बंद कर दिया था। चाइल्ड सेफ्टी इससे जुड़ी सबसे बड़ी चिंता मानी गई थी। इसी कारण नया फीचर केवल 18+ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी इस टेस्टिंग से समझना चाहती है कि फीचर को कितना व्यापक किया जा सकता है। यदि टेस्टिंग सफल रहती है, तो जल्द ही इसे और देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान