OpenAI Jobs (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

हिंदी-बंगाली बोलते हैं तो बन सकते हैं मस्क की AI टीम का हिस्सा, बिना अनुभव मिलेगी नौकरी

Elon Musk xAI: एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने हिंदी बोलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी अपने AI चैटबॉट Grok को स्थानीय भाषाओं में और बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है।

सिमरन सिंह

Elon Musk AI Company: दुनिया के दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने हिंदी बोलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी अपने AI चैटबॉट Grok को स्थानीय भाषाओं में और बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए xAI ने खासतौर पर हिंदी और बंगाली बोलने वाले लोगों को नौकरी देने का फैसला किया है। यह कदम भारत जैसे तेजी से बढ़ते AI बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

छह बड़ी भाषाओं में ट्रेन होगा Grok

xAI के मुताबिक कंपनी ग्रोक को सिर्फ अंग्रेज़ी तक सीमित नहीं रखना चाहती। इसे रूसी, अरबी, मंदारिन, इंडोनेशियाई, हिंदी और बंगाली जैसी छह प्रमुख भाषाओं में ज्यादा नेचुरल और स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए कंपनी स्वदेशी भाषियों की तलाश कर रही है, ताकि ग्रोक अलग-अलग देशों के यूजर्स से उनकी अपनी भाषा और अंदाज़ में बात कर सके।

बिना AI अनुभव के भी मिलेगा मौका

इस नौकरी की सबसे खास बात यह है कि आवेदकों के लिए AI ट्रेनिंग का कोई पूर्व अनुभव होना जरूरी नहीं है। अगर किसी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की गहरी जानकारी नहीं भी है, तो भी वह इस मौके का फायदा उठा सकता है। xAI का मानना है कि यह नौकरी युवाओं और लेखन में रुचि रखने वालों के लिए नई तकनीक सीखने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

Grok को "पड़ोसी जैसा" बनाना है लक्ष्य

कंपनी का मुख्य उद्देश्य ग्रोक को इतना सक्षम बनाना है कि वह यूजर्स से बातचीत करते समय बिल्कुल किसी अपने पड़ोसी की तरह लगे। यानी भाषा, लहजा और जवाब पूरी तरह नेचुरल हों। हिंदी और बंगाली जैसी भाषाओं में यह पहल भारत और एशिया के करोड़ों यूजर्स के लिए AI को ज्यादा अपनाने योग्य बनाएगी।

लेखकों के लिए दस लाख डॉलर का इनाम

इसी बीच X ने लेखकों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि जो लेखक सबसे बेहतर लेख लिखकर 30 जनवरी से पहले प्रकाशित करेगा, उसे दस लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता दुनिया भर के लेखकों के लिए खुली है। लेखक अपने लेख X के Article फीचर पर प्रकाशित कर सकते हैं।

मस्क बनाम ऑल्टमैन की जंग तेज

Elon Musk ने OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन को भी खुली चुनौती दी है। मस्क ने कहा है कि वह OpenAI के खिलाफ दायर मुकदमे के ट्रायल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ओपनएआई ने अपनी गैर-लाभकारी पहचान छोड़कर मुनाफाखोरी का रास्ता अपना लिया है। इस केस की सुनवाई में बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी