PIC: Twitter 
टेक्नॉलजी

Nokia ने पेश किया अपना जबरदस्त फोन, दो डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दिग्गज कंपनी HMD Global ने नया Nokia का फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Nokia 2760 Flip फोन को पेश किया है। यह बेहद ही अफोर्डेबल है। यह फोन clamshell डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन को बिक्री के लिए अमेरिका में उपलब्ध करवा दिया गया है। हालांकि, इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। 

Nokia 2760 Flip फोन को अमेरिका में 19 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 1,500 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। Nokia 2760 Flip में कंपनी ने कुछ फीचर्स को ऐड किया है जो इस डिवाइस को यूजफुल बनाते हैं। इस फोन में कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जो फोन की प्राइमरी जरूरतों को पूरा करते हैं। वहीं इस फोन में कॉलिंग, कैमरा, कैलकुलेटर, अलार्म जैसे बेसिक्स ऐप्स भी मौजूद है।  

Nokia 2760 Flip फोन के फीचर्स की बात करें तो, इसमें 2.83-इंच की इंटरनल LCD स्क्रीन दी गई है। जबकि फोन में 1.77-इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन दी भी गई है। इसके अलावा इस डिवाइस में 1।3GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जो 4GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Nokia 2760 Flip में 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कॉमन फंक्शन जैसे ईमेल, वेब-ब्राउजिंग और दूसरे फीचर्स को एनेबल करने के लिए कई प्री-लोडेड ऐप्स भी दिए गए हैं। 

Nokia 2760 Flip फोन में पावर बैकअप को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि ये फोन 3.8 घंटे तक के टॉकटाइम देने में सक्षम है। इसमें 18-घंटे का स्टैंडबाई टाइम सिंगल चार्ज पर मिलता है। डिवाइस में बड़े बटन्स दिए गए हैं जो सीनियर सिटीजन के लिए भी काफी उपयोगी साबित होंगे। ये फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान