हार्डवेयर प्रोडक्ट के लिए AI टूल। Source. YantraVidhaAI
टेक्नॉलजी

अब AI की मदद से आसान हो सकता है हार्डवेयर डिजाइन, इंजीनियरों से लेकर स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा

YantraVidha AI: हार्डवेयर प्रोडक्ट के लिए आइडिया ही काफी नहीं है। इसमें सर्किट डिजाइन, कंपोनेंट चुनने, सिग्नल रूटिंग और डिजाइन की गलतियां देखने जैसे कई स्टेप होते है। जिसमें यह टूल आफकी मदद करेंगा।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • हार्डवेयर प्रोडक्ट के डिजाइन बनाने के लिए आया AI टूल।

  • YantraVidha इस प्लेटफॉर्म का नाम रखा गया है।

  • इस प्लेटफॉर्म से विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग छात्रों को फायदा मिलेगा।

AI Hardware Design: हार्डवेयर प्रोडक्ट तैयार करने में सिर्फ आइडिया होना काफी नहीं है। सर्किट डिजाइन, कंपोनेंट चुनने, सिग्नल रूटिंग और डिजाइन की गलतियां जांचने जैसी प्रक्रियाओं में काफी समय और तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है। इसी चुनौती को आसान बनाने के उद्देश्य से YantraVidha v1.0 नाम के प्लेटफॉर्म को पेश किया गया है। जिसको लेकर मिल जानकारी में बताया जा रहा है कि यह प्लेटफॉर्म हार्डवेयर डिजाइन की कई जटिल प्रक्रियाओं को ऑटोमेट करने पर केंद्रित है। लेकिन इसके वास्तविक प्रदर्शन और क्षमताओं का आकलन स्वतंत्र तकनीकी परीक्षण के आधार पर किया जाना जरूरी है।

हार्डवेयर डिजाइन में कैसे मदद करेगा YantraVidha v1.0?

इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (EDA) ऐसे सॉफ्टवेयर टूल्स को कहा जाता है जिनकी मदद से इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) डिजाइन किए जाते हैं। वहीं इस प्रक्रिया में सिग्नल रूटिंग, कंपोनेंट की सूची मतलब बिल ऑफ मटेरियल (BOM) तैयार करना और डिजाइन रूल चेक (DRC) जैसे काम शामिल होते हैं।

वहीं YantraVidha v1.0 को इन प्रक्रियाओं को आसान बनाने वाले प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया गया है। यदि इसके ऑटोमेशन फीचर्स बताए गए तरीके से काम करते हैं तो इंजीनियर नियमित कामों में कम समय लगाकर सिस्टम आर्किटेक्चर और नए प्रोडक्ट विकसित करने पर ज्यादा ध्यान दे सकते है।

स्टार्टअप्स और छोटे डिजाइनर्स को क्या फायदा?

हार्डवेयर स्टार्टअप्स के लिए प्रोटोटाइप तैयार करना और डिजाइन की गलतियों को सुधारना खर्च बढ़ा सकता है। वहीं डिजाइन में बदलाव के बाद बोर्ड दोबारा बनाना पड़े तो इसे रिस्पिन कहा जाता है। ऐसी स्थिति में लागत और प्रोडक्ट लॉन्च होने में लगने वाला समय दोनों बढ़ सकते हैं।

साथ ही इस तरह के ऑटोमेशन टूल्स शुरुआती डिजाइन की जांच और विकास प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में मदद कर सकते हैं। जिसमें फ्रीलांसर्स और स्वतंत्र डिजाइनर्स के लिए भी यह उपयोगी हो सकता है लेकिन मैन्युफैक्चरिंग के लिए तैयार बोर्ड बनाने में तकनीकी सत्यापन और विशेषज्ञ समीक्षा की जरूरत बनी रहती है।

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए भी उपयोगी हो सकता है

YantraVidha जैसे प्लेटफॉर्म को विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग छात्रों को हार्डवेयर डिजाइन की प्रक्रिया समझने में मदद करने वाले टूल के तौर पर देखा जा रहा है जो उनको प्रक्रिया समने में मदद करेंगा। इससे छात्र केवल डिजाइन टूल चलाना ही नहीं बल्कि सर्किट, कंपोनेंट और पूरे सिस्टम के बीच संबंध समझने पर भी ध्यान दे सकते हैं। लेकिन ऐसे टूल्स पारंपरिक EDA की बुनियादी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण का विकल्प नहीं हैं।

भारत के हार्डवेयर इकोसिस्टम के लिए क्यों अहम?

जानकारी के लिए बता दें कि स्वदेशी हार्डवेयर डिजाइन टूल्स का विकास भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इससे स्थानीय इनोवेटर्स को नए समाधान विकसित करने के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन YantraVidha v1.0 की उपलब्धियों, तकनीकी क्षमताओं और उद्योग में इसके प्रभाव की पुष्टि के लिए आधिकारिक दस्तावेजों और स्वतंत्र परीक्षणों की जानकारी जरूरी है।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO