

Highlight:
Apple ने ग्राहकों पर एक साथ दो iPhone खरीदने की लिमिट तय कर दी है।
ग्राहक अब एक साथ दो iPhone से ज्यादा नहीं खरीद सकते।
इस लिमिट में एक तरह के या अगल-अगल फोन शामिल हो सकते है।
इससे पहले कंपनी ने 2007 में भी यह नियम लागू किया था।
Apple iPhone Purchase Limit: Apple ने भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर से iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नई सीमा लागू कर दी है। बता दें कि अब एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 2 iPhone ही खरीद सकता है। वहीं यह नियम सिर्फ नए iPhone Duo, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max तक सीमित नहीं है बल्कि Apple के सभी iPhone मॉडल पर लागू बताया जा रहा है। इसमें ग्राहक चाहें तो एक ही मॉडल के दो फोन खरीद सकते हैं या अलग-अलग मॉडल चुन सकते हैं। लेकिन तीसरा iPhone ऑर्डर में जोड़ने पर वेबसाइट खरीदारी की सीमा से जुड़ी चेतावनी दिखाने लगेगी।
वहीं यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है जब नए iPhone Duo को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी चर्चा में आ गई है। लेकिन Apple ने इस खरीद सीमा के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
वैसे अभी Apple ने इस नियम की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसका मकसद एक साथ बड़ी संख्या में फोन खरीदकर दोबारा बेचने वाले लोगों पर रोक लगाना और सामान्य ग्राहकों के लिए डिवाइस की उपलब्धता बनाए रखना हो सकता है। पर फिर भी यह केवल संभावित वजह है कंपनी की पुष्टि नहीं।
साथ ही वेबसाइट पर तीसरा iPhone जोड़ने की कोशिश करने पर ग्राहक को बताया जाता है कि अधिकतम दो फोन खरीदे जा सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए ऑर्डर में फोन की संख्या कम करनी होगी। वहीं इस फैसले का इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जो परिवार के सदस्यों के लिए या गिफ्ट देने के मकसद से एक ही ऑर्डर में तीन या उससे ज्यादा iPhone खरीदना चाहते हैं।
अगर आपको लग रहा है कि Apple ने इस फैसले को पहली बार लिया है तो यह गलत है। बता दें कि Apple ने पहली बार iPhone की बिक्री के दौरान भी ऐसी पाबंदी लगाई थी। जो साल 2007 में ओरिजिनल iPhone की लॉन्चिंग के समय हुआ था जिसमें एक ग्राहक के लिए दो फोन खरीदने की सीमा रखी गई थी।
उस समय इस कदम का उद्देश्य बड़ी संख्या में फोन खरीदकर उन्हें ऊंची कीमत पर दोबारा बेचने की गतिविधियों को नियंत्रित करना था। वहीं अभी सामने आया नियम भी इसी तरह की संभावित समस्या को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम हो सकता है लेकिन Apple ने दोनों फैसलों के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है।
सामने आई जानकारी में बताया गया है कि iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी और इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बुकिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही कुछ ग्राहकों के लिए डिलीवरी का अनुमान जनवरी तक पहुंच गया था।
लकिन इससे पूरे बाजार में फोन की कमी साबित नहीं होती। खरीद सीमा का वास्तविक असर बिक्री और उपलब्धता पर कितना पड़ेगा यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। लेकिन अभी के लिए ग्राहकों को Apple के ऑनलाइन स्टोर पर ऑर्डर करते समय दो iPhone की सीमा का ध्यान रखना होगा।