GTA 6  Source- Social Media
टेक्नॉलजी

GTA 6 Glitches: 13 साल के इंतजार के बाद लॉन्च हुआ GTA 6, लेकिन सामने आए 6 अजीब ग्लिच; देखें Videos

GTA 6 Funny Moments: 13 साल के इंतजार के बाद GTA 6 लॉन्च हो गया है। शानदार रिव्यूज के बीच गेम में नाव, कार और किरदारों से जुड़े 6 अजीब ग्लिच के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को PS5 और Xbox Series X|S के लिए लॉन्च किया गया है।

  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार और ट्रक हवा में उड़ते, जबकि लूसिया और जेसन जमीन के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं।

  • शानदार शुरुआती रिव्यूज के बीच गेम को Metacritic पर 99 का स्कोर मिला है।

GTA 6 Glitches: करीब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गेमिंग की दुनिया का सबसे चर्चित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) लॉन्च हो गया है। गेम को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन लॉन्च के साथ ही कुछ ऐसे अजीबोगरीब ग्लिच भी सामने आने लगे हैं, जिन्होंने गेमर्स का ध्यान खींचा है। कहीं कार हवा में उड़ती दिखाई दे रही है, तो कहीं किरदार जमीन के नीचे गायब हो जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन घटनाओं के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Rockstar Games ने 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए GTA 6 लॉन्च किया है। गेम खिलाड़ियों को एक बार फिर Vice City और काल्पनिक राज्य Leonida की दुनिया में ले जाता है। शुरुआती रिव्यूज में गेम की काफी तारीफ हो रही है, लेकिन कुछ स्ट्रीमर्स और खिलाड़ियों को शुरुआती गेमप्ले के दौरान अजीब तकनीकी गड़बड़ियों का सामना भी करना पड़ा है। आइए जानते हैं GTA 6 में सामने आए ऐसे ही 6 अजीब ग्लिच के बारे में।

1. स्ट्रीमर को दिखा नाव का अजीब ग्लिच

फेसम स्ट्रीमर JasonTheWeen गेम में एक पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। पुल के खंभों और पास की दीवार के बीच एक बड़ी नाव फंसी हुई नजर आई। नाव अपनी जगह स्थिर रहने के बजाय अजीब तरीके से हिलने और इधर-उधर जाने लगी।

इस गड़बड़ी को देखकर स्ट्रीमर ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 13 साल के इंतजार के बाद गेम में पहले से ही ग्लिच और बग देखने को मिल रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और GTA 6 के शुरुआती चर्चित ग्लिच में शामिल हो गया।

2. जमीन के अंदर गायब हो गई लूसिया

GTA 6 की खुली दुनिया में घूमते हुए अगर अचानक आपका किरदार जमीन के नीचे गिर जाए, तो अनुभव कितना अजीब होगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गेम की मुख्य किरदार लूसिया जमीन के अंदर गिरती हुई दिखाई देती हैं।

वीडियो में किरदार सामान्य तरीके से आगे बढ़ने के बजाय जमीन की सतह के नीचे चला जाता है। इसे गेम के कोलिजन डिटेक्शन यानी सतह और किरदार के बीच टकराव को पहचानने वाले सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ी माना जा रहा है। ऐसी स्थिति में गेमप्ले बाधित हो सकता है और कई बार खिलाड़ी को गेम दोबारा शुरू करना या पिछला सेव लोड करना पड़ सकता है।

3. पुलिस के साथ लड़ाई में दिखा अजीब ग्लिच

एक अन्य वीडियो में गेम के दूसरे मुख्य किरदार जेसन और एक पुलिस अधिकारी के बीच टकराव दिखाई देता है। स्ट्रीमर MichaelDoesLife की ओर से साझा किए गए फुटेज में लड़ाई के दौरान दोनों किरदार ठोस चीजों के आर-पार जाते नजर आते हैं।

इस दृश्य को देखकर कुछ गेमर्स ने इसकी तुलना Cyberpunk 2077 से की है। इस गेम को साल 2020 में लॉन्च के बाद कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, GTA 6 में कुछ अलग-अलग ग्लिच सामने आने का मतलब यह नहीं है कि गेम में भी उसी तरह की बड़े स्तर की समस्याएं हैं।

4. Kai Cenat के किरदार ने पुलिस से ऐसे बचाई जान

लोकप्रिय स्ट्रीमर Kai Cenat को भी गेम के शुरुआती मिशन के दौरान एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उनका किरदार अचानक जमीन के अंदर जाता दिखाई देता है।

आमतौर पर इस स्थिति में गेम में गिरफ्तारी का सीक्वेंस दिखाई देना चाहिए था, लेकिन किरदार के जमीन के अंदर चले जाने से वह गिरफ्तारी से बचता नजर आया। इस वीडियो को लेकर गेमर्स के बीच चर्चा हो रही है। हालांकि, कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि यह वास्तव में कोई बग है या डेवलपर्स की ओर से तैयार किया गया कोई वैकल्पिक गेमप्ले।

5. टक्कर के बाद हवा में उड़ गई कार

सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में एक कार टक्कर के बाद अचानक हवा में उछलती दिखाई देती है। टक्कर के बाद कार को सामान्य तरीके से प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी, लेकिन वह तेजी से ऊपर की ओर उड़ जाती है।

इसे गेम के फिजिक्स सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ी माना जा रहा है। Grand Theft Auto सीरीज में इस तरह की अप्रत्याशित घटनाएं पहले भी खिलाड़ियों के लिए मनोरंजन का कारण बनती रही हैं।

6. GTA 6 के नक्शे में दूर तक उड़ता चला गया ट्रक

GTA 6 में सिर्फ कारें ही अजीब व्यवहार नहीं कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रक अचानक हवा में उछलकर गेम के नक्शे में काफी दूर तक उड़ता दिखाई देता है।

यह घटना भी गेम के फिजिक्स सिस्टम में आई गड़बड़ी जैसी लगती है। इस वीडियो को X यूजर @Synaptic_UK ने साझा किया है। गेम के लॉन्च के बाद सामने आए अजीबोगरीब पलों को इकट्ठा कर रहे खिलाड़ियों के बीच यह क्लिप भी चर्चा का विषय बन गई है।

क्या GTA 6 खेलने वालों को चिंता की जरूरत है?

GTA 6 के लॉन्च के साथ ही कुछ ग्लिच के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रहे हैं, लेकिन शुरुआती रिव्यूज में गेम को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। Metacritic पर गेम को 100 में से 99 का स्कोर मिला है। आलोचकों ने इसके शानदार ग्राफिक्स, विस्तृत ओपन वर्ल्ड और कहानी की तारीफ की है।

हालांकि, कुछ खिलाड़ियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए अलग-अलग वीडियो से यह साबित नहीं होता कि गेम में बड़े स्तर पर समस्याएं हैं।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली