GTA 6 के इन 10 किरदारों से मिलेगी अपराध की दुनिया की झलक, जानें कौन है कौन?

सिमरन सिंह

GTA 6 में कौन-कौन हैं मुख्य किरदार?

GTA 6 की कहानी सिर्फ Jason और Lucia तक सीमित नहीं है। इसमें कई ऐसे किरदार हैं, जिनकी अपनी अलग दुनिया, महत्वाकांक्षाएं और अपराध से जुड़ी कहानियां हैं।

GTA 6 | Source. Pinterest

Jason Duval – पूर्व सैनिक बना ड्रग रनर

Jason Duval कभी सेना में था, लेकिन अब Leonida Keys में ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा है। उसका अतीत और अपराध की दुनिया से जुड़ाव कहानी को दिलचस्प बनाता है।

Jason Duval | Source. Pinterest

Lucia Caminos – नई शुरुआत की तलाश

Lucia Caminos पहले Leonida Penitentiary में सजा काट चुकी है। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करना चाहती है। Jason के साथ उसकी कहानी गेम का अहम हिस्सा है।

Lucia Caminos | Source. Pinterest

Cal Hampton – Jason का दोस्त

Cal Hampton, Jason का करीबी दोस्त है। उसे साजिशों और कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर विश्वास है। उसका अलग नजरिया गेम की दुनिया में एक दिलचस्प पहलू जोड़ता है।

Cal Hampton | Source. Pinterest

Boobie Ike – गैंगस्टर से बिजनेसमैन

Boobie Ike अपराध की दुनिया से निकलकर बिजनेस में अपनी पहचान बना चुका है। रियल एस्टेट और नाइटक्लब के कारोबार से जुड़ा यह किरदार Leonida की अंडरवर्ल्ड दुनिया का अहम चेहरा है।

Boobie Ike | Source. Pinterest

Dre'Quan Priest – म्यूजिक इंडस्ट्री का खिलाड़ी

Dre'Quan Priest सिर्फ एक हसलर नहीं, बल्कि म्यूजिक लेबल Only Raw Records का फाउंडर भी है। वह म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।

Dre'Quan Priest | Source. Pinterest

Real Dimez – Bae-Luxe और Roxy की जोड़ी

Bae-Luxe और Roxy की जोड़ी Real Dimez के नाम से जानी जाती है। ये दोनों रैपर हैं, जो सड़क की दुनिया से निकलकर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करना चाहती हैं।

Real Dimez – Bae-Luxe and Roxy | Source. Pinterest

Raul Bautista – बड़ा हाथ मारने वाला बैंक लुटेरा

Raul Bautista एक अनुभवी बैंक रॉबर है। उसे बड़ी लूट को अंजाम देने में दिलचस्पी है। उसका किरदार गेम की क्राइम और हीस्ट वाली कहानी को आगे बढ़ाता है।

Raul Bautista | Source. Pinterest

Brian Heder – ड्रग तस्करी का पुराना खिलाड़ी

Brian Heder लंबे समय से ड्रग स्मगलिंग से जुड़ा है और एक बोटयार्ड भी चलाता है। उसकी पत्नी Lori Heder भी उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा है।

Brian Heder | Source. Pinterest

Andrés de León और Petra Navarro – रहस्यमयी चेहरे

Andrés de León एक हाई-प्रोफाइल VIP है, जबकि Petra Navarro Vice City की कॉर्पोरेट दुनिया से जुड़ी है। दोनों किरदार GTA 6 की कहानी में अलग-अलग प्रभावशाली लोगों की दुनिया दिखाते हैं।

Andrés de León And Petra Navarro | Source. Pinterest

फोन पानी में भीग जाए तो चावल में डालने की गलती न करें, जानें बचाने के सही तरीके

Wet Phone
Swipe Up