GTA 6 का फोन में आने कि जानकारी। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

GTA 6 Mobile पर कब आएगा गेम? Android और iPhone यूजर्स के लिए आई बड़ी जानकारी, जानें लैपटॉप पर कैसे खेल पाएंगे

GTA 6 Mobile Release Date: क्या GTA 6 को Android स्मार्टफोन या iPhone पर डाउनलोड करके खेल पाएंगे? वहीं PC और लैपटॉप यूजर्स भी इसकी रिलीज डेट और सिस्टम रिक्वायरमेंट्स का इंतजार कर रहे हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • क्या GTA 6 को Android स्मार्टफोन या iPhone पर डाउनलोड करके खेल पाएंगे?

  • Rockstar Games ने GTA 6 के Android या iOS वर्जन की घोषणा नहीं की है।

  • Rockstar Games ने बताया है कि GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा।

  • PC और लैपटॉप गेमर्स के लिए अभी इंतजार खत्म नहीं हुआ है।

Will GTA 6 Release On Mobile: गेमिंग की दुनिया में Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मोबाइल गेमर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या GTA 6 को Android स्मार्टफोन या iPhone पर डाउनलोड करके खेल पाएंगे? वहीं PC और लैपटॉप यूजर्स भी इसकी रिलीज डेट और सिस्टम रिक्वायरमेंट्स का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में अगर आप भी GTA 6 Mobile, GTA 6 APK या इसके PC वर्जन को लेकर जानकारी खोज रहे हैं तो आपके लिए कुछ जरूरी बातें जानना जरूरी है। इसमें खास बात यह है कि मोबाइल पर गेम खेलने और उसे फोन में सीधे इंस्टॉल करने के बीच बड़ा अंतर है।

क्या Android और iPhone पर लॉन्च होगा GTA 6?

अभी के लिए Rockstar Games ने GTA 6 के किसी Native Android या iOS वर्जन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसका मतलब है कि फिलहाल स्मार्टफोन में गेम को सीधे डाउनलोड और इंस्टॉल करने का कोई आधिकारिक विकल्प उपलब्ध नहीं है।

इसलिए इंटरनेट पर मिलने वाली GTA 6 Mobile APK, GTA VI APK और GTA 6 Beta Android जैसी फाइलों से सावधान रहें। वहीं ये Rockstar के आधिकारिक रिलीज विकल्प नहीं हैं। ऐसी अनजान फाइलें डाउनलोड करने से फोन में मैलवेयर आ सकता है और आपकी निजी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है।

GTA 6 की आधिकारिक रिलीज डेट और किन प्लेटफॉर्म पर आएगा गेम?

Rockstar Games ने इसको लेकर बताया है कि GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें कंपनी ने अभी इसके लिए PlayStation 5 और Xbox Series X|S को आधिकारिक प्लेटफॉर्म के तौर पर कन्फर्म किया है। वहीं PS5 Pro पर भी गेम बेहतर विजुअल अनुभव के साथ उपलब्ध होगा।

इसका मतलब है कि PS4 और Xbox One पर गेम का Native वर्जन नहीं मिलने वाला है। लेकिन Xbox One यूजर्स के लिए एक दूसरा विकल्प जरूर सामने आया है। जिसमें Microsoft ने पुष्टि की है कि GTA 6 लॉन्च के दिन Xbox Cloud Gaming के जरिए Xbox One पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे खेल पाएंगे GTA 6?

अगर आपके पास PS5 है तो PlayStation Remote Play की मदद से गेम को स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप की स्क्रीन पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इसके लिए आपके पास गेम और कंसोल होना जरूरी है। वहीं ध्यान रहे कि यह मोबाइल वर्जन नहीं बल्कि कंसोल से गेम स्ट्रीम करने का तरीका है।

वहीं Xbox Cloud Gaming के जरिए GTA 6 को Xbox One पर स्ट्रीम करने की सुविधा 19 नवंबर से शुरू होगी। इसको लेकर Microsoft ने कहा है कि क्लाउड पर गेम Xbox Series S जैसी ग्राफिक्स सेटिंग्स पर चलेगा। लेकिन यह सुविधा किन डिवाइस और मार्केट में उपलब्ध होगी यह अलग-अलग हो सकता है।

GTA 6 PC और Laptop System Requirements कब आएंगी?

PC और लैपटॉप गेमर्स के लिए अभी इंतजार खत्म नहीं हुआ है। जिसमें Rockstar Games ने GTA 6 के PC वर्जन की रिलीज डेट या आधिकारिक लॉन्च की घोषणा नहीं की है। इसी वजह से कंपनी ने Minimum और Recommended System Requirements भी जारी नहीं की हैं।

ऐसे में इंटरनेट पर मिलने वाली CPU, GPU और RAM की सटीक जरूरतों वाली लिस्ट को अभी के लिए आधिकारिक न मानें। वहीं PC लॉन्च को लेकर 2027 की चर्चाएं जरूर हो सकती हैं लेकिन जब तक Rockstar पुष्टि नहीं करता तब तक किसी तारीख को पक्का नहीं माना जा सकता है। वहीं अभी के लिए GTA 6 खेलने के लिए PS5 और Xbox Series X|S आधिकारिक विकल्प हैं। मोबाइल और PC यूजर्स को सीधे इंस्टॉल होने वाले वर्जन के लिए Rockstar की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी