PlayStation Black Friday Sale 2026 शुरू, PS5 और PS4 गेम्स पर 75% तक छूट, जानें किन गेम्स पर मिलेगी डील

PlayStation Black Friday Sale: Sony ने PlayStation Black Friday Sale 2026 शुरू कर दी है। इस सेल में PS5, PS4 और PS VR2 के हजारों गेम्स पर 75% तक की छूट मिल रही है।
PlayStation Black Friday Sale 2026 is now live discounts 75% on PS5 and PS4 games
PlayStation Black Friday Sale 2026 में शानदार ऑफर्स।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Sony ने PlayStation Black Friday Sale 2026 शुरू कर दिया है।

  • सेल में PS5, PS4 और PS VR2 के हजारों गेम्स पर 75% तक की छूट मिल रही है।

  • यह सेल 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर तक चलने वाली है।

PlayStation Store India Offers: अगर आप PlayStation पर नए गेम खेलने के शौकीन हैं और लंबे समय से किसी महंगे गेम को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी आ गई है। बता दें कि Sony ने PlayStation Black Friday Sale 2026 शुरू कर दी है। इस सेल में PS5, PS4 और PS VR2 के हजारों गेम्स पर 75% तक की छूट मिल रही है। इसमें खास बात यह है कि इस बार गेमर्स को ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए नवंबर के आखिरी हफ्ते तक इंतजार नहीं करना होगा। वहीं सेल 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर तक चलेगी। लेकिन सभी गेम्स पर एक जैसी छूट नहीं मिलेगी।

PlayStation Black Friday Sale 2026 कब तक चलेगी?

Sony के आधिकारिक PlayStation Blog में बताया गया है कि यह सेल 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। इस दौरान गेम्स के अलावा उनके एक्सपेंशन और डाउनलोडेबल कंटेंट (DLC) पर भी डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन गेमर्स के लिए एक जरूरी बात यह है कि सभी ऑफर्स पूरे महीने उपलब्ध नहीं रहेंगे। कंपनी 16 नवंबर को सेल अपडेट करेगी जबकि कुछ मौजूदा डील्स 20 नवंबर को खत्म हो जाएंगी। ऐसे में पसंदीदा गेम खरीदने से पहले उसकी ऑफर एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।

इन पॉपुलर गेम्स पर मिल सकती है छूट

Sony ने अपनी शुरुआती घोषणा में कुछ ऐसे गेम्स के नाम बताए हैं जो इस सेल का हिस्सा होंगे। इनमें Astro Bot, NBA 2K27, Diablo IV: Lord of Hatred, Valheim और Pragmata Deluxe Edition शामिल हैं।

इसके अलावा Marvel's Wolverine Digital Deluxe Edition, 007 First Light Deluxe Edition, Silent Hill: Townfall, The Sinking City 2, Rayman 30th Anniversary Edition और Beast of Reincarnation जैसे गेम्स भी कंपनी की प्रीव्यू लिस्ट में शामिल हैं। ध्यान रहे कि यह पूरी लिस्ट नहीं है। इन गेम्स की वास्तविक कीमत और डिस्काउंट PlayStation Store पर अलग-अलग दिखेंगे।

PlayStation Black Friday Sale 2026 is now live discounts 75% on PS5 and PS4 games
आपके इलाके में किस टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क कितना तेज? TRAI ने लॉन्च किया Network Anubhav Platform

क्या PS5 और DualSense कंट्रोलर पर भी मिलेगी छूट?

अगर आप Black Friday Sale में सस्ता PS5, PS5 Pro या DualSense कंट्रोलर खरीदने की उम्मीद कर रहे हैं तो अभी के लिए इंतजार करना होगा। Sony ने अपनी शुरुआती घोषणा में कंसोल और एक्सेसरीज पर किसी डिस्काउंट की पुष्टि नहीं की है।

PlayStation Black Friday Sale 2026 is now live discounts 75% on PS5 and PS4 games
मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

भारत में कैसे चेक करें ऑफर्स?

भारतीय गेमर्स PlayStation Store India पर जाकर गेम्स की कीमत और उपलब्ध छूट देख सकते हैं। ध्यान रखें कि डिस्काउंट हर देश में अलग हो सकता है। इसलिए विदेशी वेबसाइट पर दिखाई गई कीमत को भारतीय कीमत न समझें। खरीदारी से पहले अपने अकाउंट के रीजन वाले स्टोर पर अंतिम कीमत और ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें।