M-Kavach 2 को क्यों रखने को बोल रही सरकार। (सौ. Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India) 
टेक्नॉलजी

सरकार ने लॉन्च किया M-Kavach 2 ऐप: एक क्लिक में फोन की पूरी सिक्योरिटी जांचें

Fraud Prevention Mobile App: सरकार की ओर से एक SMS मिला है जिसमें एक खास ऐप डाउनलोड करने की अपील की गई है, तो यह कोई फेक मैसेज नहीं है।

सिमरन सिंह

What Is M-Kavach 2 App: अगर आपको हाल ही में सरकार की ओर से एक SMS मिला है जिसमें एक खास ऐप डाउनलोड करने की अपील की गई है, तो यह कोई फेक मैसेज नहीं है। सरकार वास्तव में नागरिकों को M-Kavach 2 ऐप इंस्टॉल करने की सलाह दे रही है। यह एक सरकारी मोबाइल सिक्योरिटी और एंटीवायरस ऐप है, जिसे आपके स्मार्टफोन को साइबर ठगों और हैकर्स से सुरक्षित रखने के लिए विकसित किया गया है।

क्या है M-Kavach 2 ऐप?

M-Kavach 2 ऐप को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने तैयार किया है। यह ऐप स्मार्टफोन को डेटा चोरी, वायरस, हैकिंग और अनधिकृत एक्सेस जैसे साइबर खतरों से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक क्लिक में आपके पूरे फोन को स्कैन कर उसकी कमजोरियों की विस्तृत रिपोर्ट देता है। यही नहीं, यह ऐप AI और मशीन लर्निंग आधारित सुरक्षा तकनीक से लैस है, जो इसे एक ऑल-इन-वन मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशन बनाती है।

ऐप के प्रमुख फीचर्स

1. थ्रेट एनालाइज़र

यह फीचर फोन में मौजूद संभावित खतरनाक ऐप्स को पहचानता है। अगर आपके फोन में किसी अनधिकृत स्रोत से कोई ऐप इंस्टॉल की गई है जो गैरज़रूरी परमिशन ले रही है, तो ऐप आपको अलर्ट भेज देता है। यह फीचर आपके फोन को साइबर अटैक से सुरक्षित रखता है।

2. सिक्योरिटी एडवाइज़र

इस फीचर के ज़रिए यूज़र अपने पूरे फोन का सिक्योरिटी स्टेटस एक ही जगह पर देख सकते हैं। यह बताता है कि आपका फोन रूट हुआ है या नहीं, USB डिबगिंग ऑन है या नहीं, और क्या वाई-फाई व हॉटस्पॉट सुरक्षित हैं।

3. हिडन ऐप्स डिटेक्शन

यह फीचर बताता है कि आपके फोन में कोई छुपी हुई या बैन ऐप तो नहीं जो डेटा चोरी कर रही हो। यह सभी इंस्टॉल्ड ऐप्स को स्कैन करके उनकी गतिविधियों का विश्लेषण करता है और किसी भी संदिग्ध ऐप पर चेतावनी देता है।

4. ऐप स्टैटिस्टिक्स

यह फीचर फोन में मौजूद ऐप्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देता है जैसे कौन सी ऐप्स लंबे समय से अपडेट नहीं हुईं या किन ऐप्स का डेटा उपयोग अचानक बढ़ा है।

5. एडवेयर स्कैनर

यह फीचर आपके फोन में मौजूद ऐप्स को स्कैन कर यह पता लगाता है कि उनमें एडवेयर या डेटा-लीकिंग कोड तो नहीं है। इससे फोन अनचाहे विज्ञापनों और डेटा चोरी से सुरक्षित रहता है।

क्यों है जरूरी M-Kavach 2 ऐप?

सरकार का यह ऐप देश के नागरिकों को साइबर ठगी, डेटा चोरी और फेक ऐप्स से बचाने के लिए एक बड़ा कदम है। यह न केवल फोन की सुरक्षा को मजबूत बनाता है, बल्कि डिजिटल इंडिया के विजन को भी और मजबूत करता है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान