Google URL Shortener को किया बंद। (सौ. Google) 
टेक्नॉलजी

Google का पुराना टूल होगा रिटायर, अब किस पर करें भरोसा?

Web Link Error: वेब लिंक त्रुटिगूगल का बहुप्रचलित सर्विस Google URL Shortener (goo.gl) अब 25 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद होने जा रही है। गूगल का यह टूल लंबे URL को छोटा कर उन्हें साझा करते थे।

सिमरन सिंह

Google URL Shortener turned off: गूगल की ओर से दी जाने वाली बहुप्रचलित सर्विस Google URL Shortener (goo.gl) अब 25 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद होने जा रही है। गूगल का यह टूल लंबे URL को छोटा कर उन्हें साझा करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाता था, जिससे लिंक को सोशल मीडिया, ईमेल और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कम स्पेस में शेयर किया जा सकता था।

गूगल ने पहली बार 2018 में इस सर्विस को बंद करने की घोषणा की थी, और अब यह अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 25 अगस्त के बाद कोई भी goo.gl लिंक काम नहीं करेगा और यूजर्स को "404 एरर पेज" देखने को मिलेगा, यानी संबंधित वेबपेज अब उपलब्ध नहीं रहेगा।

घटता ट्रैफिक बना कारण

गूगल के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में URL Shortener टूल पर यूजर्स की सक्रियता में काफी गिरावट आई है। जून 2024 के आंकड़ों के अनुसार, 99% शॉर्ट लिंक पर किसी प्रकार की गतिविधि दर्ज नहीं की गई। इसके चलते कंपनी ने यह फैसला लिया कि अब इस पुराने टूल को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए।

क्या है नया विकल्प?

गूगल ने goo.gl लिंक की जगह Firebase Dynamic Links (FDL) को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। यह एक उन्नत तकनीक है, जिसके ज़रिए यूजर को उसकी डिवाइस और प्लेटफॉर्म के अनुसार Android, iOS या वेब ऐप पर डायरेक्ट किया जा सकता है। ये स्मार्ट URL यूजर्स को अधिक पर्सनलाइज्ड और सुरक्षित एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

किन लिंक्स को मिलेगी छूट?

गूगल ने साफ किया है कि कुछ विशिष्ट सर्विसेज़ को इस बदलाव से छूट दी जाएगी। उदाहरण के लिए, Google Maps ऐप के ज़रिए लोकेशन शेयरिंग के लिए बनाए गए goo.gl लिंक 25 अगस्त 2025 के बाद भी काम करते रहेंगे। यानी, इनका एक्सेस यूजर्स को आगे भी मिलता रहेगा।

यूजर्स के लिए अलर्ट

यदि आपने अपने किसी वेबसाइट, ब्लॉग, मार्केटिंग ईमेल या किसी अन्य डिजिटल माध्यम में goo.gl लिंक का इस्तेमाल किया है, तो 25 अगस्त से पहले ही उन्हें अपडेट कर लेना बेहद जरूरी है। अन्यथा, आपके विज़िटर्स को 404 एरर का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी वेबसाइट की विश्वसनीयता और ट्रैफिक दोनों पर असर पड़ सकता है।

मुख्य बातें एक नजर में:

  • 25 अगस्त 2025 से बंद हो रही है Google URL Shortener सर्विस
  • सभी goo.gl लिंक होंगे निष्क्रिय, दिखेगा 404 Error
  • Firebase Dynamic Links (FDL) होगा नया स्मार्ट विकल्प
  • Google Maps के जरिए बने कुछ लिंक जारी रहेंगे
  • पुराने लिंक इस्तेमाल करने वालों को जल्द करें अपडेट

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला