Google Play Store ने नए AI को यूजर्स के लिए लाने की तैयारी कर ली है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Google Play Store पर पूछ सकते हैं मर्जी का सवाल, AI से मिलेगा हर जवाब

Google play store के Ask A Question फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से यूजर्स ऐप में किसी भी चीज़ को ढूंढने में और भी आसानी को देख पाएंगे।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Google जल्दी एक और नए AI फीचर को लेकर आ रहा है। खबरों के मुताबिक, प्ले स्टोर पर AI फीचर को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसमें आप Ask A Question फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से यूजर्स ऐप में किसी भी चीज़ को ढूंढने में और भी आसानी को देख पाएंगे। यह फीचर डेवलपमेंट पीरियड में चल रहा है, जिसके बाद इसे रिलीज किया जाएगा, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि यह चैटबॉट के रूप में आ सकता है। यह प्ले स्टोर का तीसरा AI फीचर होगा जो यूजर्स के लिए इंट्रोड्यूस होने वाला है।

Google Play Store में जल्द आएगा नया AI फीचर

सामने आई रिपोर्ट के माध्यम से पता चला है कि गूगल एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स के सवालों के जवाब देगा। यह फीचर AI यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से चलाया जाएगा। इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर वर्जन 43.3.32-31 में देखा जाने वाला है। अप बेल्ट में कई सारे कोड सेटिंग हैं, जो इस फीचर को हाईलाइट करेंगे। अंत में बता दें कि फीचर को Ask A Question नाम दिया गया है।

पहले से दो AI मौजूद

इसके अलावा यह भी बता दें कि प्ले स्टोर पर पहले से ही दो AI मौजूद हैं। जिसमें पहला AI-जनरेटेड FAQs है। यह फीचर ऐप के बारे में पूछे जाने वाले ज्यादातर सवालों के जवाब ऑटोमेटिकली देता है, ताकि यूजर उनको पढ़कर ऐप के बारे में जान सके। हालांकि, यह एक इंटरोगेटिव फीचर नहीं है क्योंकि इससे यूजर्स सिर्फ उन्हीं सवालों के जवाब जान पाते हैं, जो पेज पर दिए गए हैं। अगर यूजर के मन में कोई और सवाल उठता है, तो उसका जवाब उसे नहीं मिलता।

नए फीचर के नए फायदे

नए फीचर, जो गूगल Ask A Question का नाम दे रहा है, के अंदर यूजर को यदि कोई भी सवाल है, तो वह इसके माध्यम से पूछ सकता है। इसमें आप क्रिएटेड बाय AI का इस्तेमाल करके ऐप के बारे में कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा