Google ने Pixel 10a कि कीमत बढ़ाई। Source. Google
टेक्नॉलजी

Google Pixel 10a की कीमत में ₹6,000 का इजाफा, जानें अब कितना पड़ेगा फोन का दाम

Pixel 10a New Price: Google ने Pixel 10a स्मार्टफोन की भारत में कीमत बढ़ा दी है। जिसमें बताया जा रहा है कि 6000 तक का इजाफा किया गया है। जो इसके लॉन्च कीमत से ज्यादा है।

सिमरन सिंह

Google Pixel 10a Price Hike: Google ने अपने Pixel 10a स्मार्टफोन की भारत में कीमत बढ़ा दी है। जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी 2026 में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन अब Google Store India पर 55,999 रुपये में लिस्टेड है। जिसका सीधा मतलब है कि लॉन्च प्राइस के मुकाबले ग्राहकों को 6,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। Google की आधिकारिक लॉन्च जानकारी के मुताबिक Pixel 10a को भारत में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था।

Pixel 10a की नई कीमत और खरीद पर ऑफर

Google Store पर अभी के लिए Pixel 10a की लिस्टेड कीमत 55,999 रुपये है। लेकिन मौजूदा ऑफर के तहत फोन पर 3,000 रुपये की छूट दिखाई जा रही है जिससे प्रभावी कीमत 52,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI खरीदारी पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक उपलब्ध है। वहीं एक्सचेंज पर 1,000 रुपये का बोनस भी दिया जा रहा है। ऑफर की पात्रता और अवधि बदल सकती है इसलिए खरीदारी से पहले शर्तें देखना जरूरी है।

अमेरिका में भी बढ़ी Pixel 10a की कीमत

कीमत में बदलाव सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स बताती है कि अमेरिका में Pixel 10a के 128GB मॉडल की कीमत 499 डॉलर से बढ़कर 599 डॉलर हो गई है जबकि 256GB मॉडल अब 699 डॉलर में लिस्टेड है। लेकिन Google ने इस कीमत बढ़ोतरी की आधिकारिक वजह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं की है। इसलिए RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत को सीधे Google की बताई हुई वजह कहना सही नहीं होगा।

Pixel 10a में मिलते हैं ये फीचर्स

Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले है, जो 60Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। फोन में Google Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इसके कैमरा सेटअप में 48MP का मुख्य कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 5,100mAh बैटरी है, जबकि चार्जिंग 45W USB-C PPS चार्जर के जरिए सपोर्ट होती है। फोन को IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल