50 हजार से कम में मिलेगा गूगल का दमदार फोन? Pixel 10a का फर्स्ट लुक आया सामने, जानिए क्या है खास

Budget Smartphone: पिक्सल फोन का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार गूगल ने उसके संकेत दे दिए हैं। गूगल ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 10a का फर्स्ट लुक टीज़र के जरिए दिखा दिया है।
Google powerful phone be available for less than 50,000 rupees first look of the Pixel 10a
Google Pixel 10a (Source. Google Pixal)
Updated on

Pixel 10a First Look: लंबे समय से जिस किफायती पिक्सल फोन का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार गूगल ने उसके संकेत दे दिए हैं। गूगल ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 10a का फर्स्ट लुक टीज़र के जरिए दिखा दिया है। खास बात यह है कि यह फोन अपने पिछले मॉडल Pixel 9a की तुलना में लगभग एक महीने पहले लॉन्च होने जा रहा है। जो लोग बजट में एक प्रीमियम एंड्रॉयड फोन की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह खबर काफी राहत देने वाली है।

18 फरवरी से शुरू होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगा एक्सक्लूसिव ऑफर

अगर आप Pixel 10a खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस स्मार्टफोन को 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। गूगल ने यह भी साफ किया है कि प्री-ऑर्डर विंडो से पहले साइन-अप करने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव इंसेंटिव दिया जाएगा। जो ग्राहक 13 फरवरी को 1.28 मिनट पर साइन-अप करेंगे, उन्हें 18 फरवरी को ईमेल के जरिए स्पेशल ऑफर मिलेगा, जिसका फायदा फोन खरीदते समय उठाया जा सकेगा।

कैसा है Pixel 10a का डिजाइन?

टीज़र में Pixel 10a को आकर्षक ब्लू शेड में दिखाया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Pixel 9a जैसा ही नजर आता है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि फोन के रियर पैनल पर कोई कैमरा बंप नहीं दिया गया है। फोन का बैक पूरी तरह फ्लैट होगा, जो इसे एक क्लीन और प्रीमियम लुक देता है।

फीचर्स जो बना सकते हैं इसे बेस्ट डील

हालांकि गूगल ने फीचर्स को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 10a में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Pixel 9a वाला Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है।

कैमरा सेक्शन में फोन के रियर में 48MP + 13MP का ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो यह फोन 5,100mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

कीमत और मुकाबला

Pixel 10a की कीमत लॉन्च के वक्त सामने आएगी, लेकिन अनुमान है कि इसे करीब ₹49,999 में लॉन्च किया जा सकता है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला ऐप्पल के अपकमिंग iPhone 17e से होगा, जिसकी कीमत लगभग ₹60,000 बताई जा रही है। ऐसे में कम बजट में प्रीमियम अनुभव चाहने वालों के लिए Pixel 10a एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com