Google Photos AI Feature Digital Wardrobe: Google Photos ने एक ऐसा नया AI फीचर लॉन्च किया है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है जो उनकी मदद करेगा। Google ने AI पावर्ड वार्डरोब फीचर पेश किया है, जो आपकी फोटो को लाइब्रेरी में मौजूद कपड़ों को पहचानकर उन्हें एक डिजिटल अलमारी में बदल देता है। फिलहाल इस फीचर को सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है, जबकि 2026 के अंत तक इसको iOS यूजर्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
इस स्मार्ट फीचर के इस्तेमाल की बात करें तो ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। जैसे ही आप फीचर को अपनी फोटो लाइब्रेरी का एक्सेस देते हैं, यह AI आपके द्वारा पहने गए कपड़ों को पहचानकर एक खास डिजिटल वार्डरोब तैयार कर देता है। कंपनी के मुताबिक, "Google Photos का ये नया फीचर उन कपड़ों का कैटलॉग बनाता है, जो आपने अपनी किसी भी फोटो में पहन चुके हैं, जिसका इस्तेमाल कर के एक डिजिटल अलमारी तैयार की जाती है"। वहीं इस AI की मदद से आपकी पूरी अलमारी आपके मोबाइल में आ जाएगी और कपड़ो को ढूढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस फीचर को सिर्फ फोटो देखने तक सीमित नहीं रखा गया है, इसके साथ ही आपकी लाइफ को आसान बनाने के लिए इसमें कई और स्मार्ट ऑप्शन भी दिए गए है जिसमें शामिल है:
इस स्मार्ट फीचर का सबसे मजेदार हिस्सा "Try it on" ऑप्शन है। जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी कपड़े को सिलेक्ट कर उसका वर्चुअल प्रीव्यू देख सकते हैं। जिसमें कपड़े पहनने से पहले ही पता चल जाएगा कि वह आप पर कैसा लग रहा है।
इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
अभी के लिए यह फीचर एंड्रॉयड डिवाइस पर उपलब्ध किया गया है और जल्द ही iOS यूजर्स भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
इस स्मार्ट फीचर उन लोगों के लिए गेम-चेंजर बन सकता है, जो बिना ज्यादा खर्च किए अपने पुराने कपड़ों से नए लुक तैयार करनवा चाहते हैं। जिससे पैसे की बजत के साथ स्टाइल अंदाज भी मिलेगा जो समय की बजत करते हुए आपको टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनागा।