Google Maps (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब चलते-चलते बोलेगा Google Maps, पैदल और साइकिल वालों के लिए आया Gemini AI, बिना फोन छुए मिलेगा पूरा रास्ता

Google Maps Gemini AI: गूगल मैप्स पर भरोसा करते हैं, तो आपके लिए यह अपडेट बेहद काम का है। गूगल मैप्स ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को लेकर बड़ा बदलाव किया है।

सिमरन सिंह

Bicycle Navigation Update: अगर आप रास्ता खोजने या नई जगह घूमने के लिए Google Maps पर भरोसा करते हैं, तो आपके लिए यह अपडेट बेहद काम का है। गूगल मैप्स ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब यह सुविधा सिर्फ कार और बाइक तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पैदल चलने और साइकिल से सफर करने वालों को भी स्मार्ट वॉइस सपोर्ट मिलेगा। यानी चलते-चलते आप रूट, आसपास की जगहों और ETA से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे वो भी बिना फोन छुए।

पैदल और साइकिल नेविगेशन में AI की एंट्री

Google ने पुष्टि की है कि Gemini AI को अब गूगल मैप्स के Walking और Cycling मोड में भी जोड़ दिया गया है। पहले यह फीचर केवल फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर नेविगेशन तक सीमित था। नए अपडेट के बाद पैदल चलने वाले और साइकिल चलाने वाले यूजर्स भी AI-बेस्ड बातचीत वाला नेविगेशन अनुभव ले सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद सफर को ज्यादा आसान, सुरक्षित और इंटरैक्टिव बनाना है। यह अपडेट Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल लेवल पर रोलआउट किया जा रहा है।

कैसे काम करेगा Gemini वॉइस असिस्टेंट

Gemini को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को Google Maps खोलकर डेस्टिनेशन सेट करना होगा और नेविगेशन शुरू करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे माइक्रोफोन आइकन पर टैप करके AI से बात की जा सकती है। चाहें तो "Hey Google" वॉइस कमांड से भी इसे एक्टिव किया जा सकता है। फिलहाल यह फीचर पूरी तरह वॉइस-बेस्ड है यानी सवाल टाइप करने का विकल्प नहीं है। जवाब आवाज और स्क्रीन पर दिखने वाले विजुअल संकेतों के जरिए मिलेंगे।

रूट, ETA और आसपास की जगहों की मिलेगी जानकारी

चलते समय आप Gemini से पूछ सकते हैं कि आप किस इलाके में हैं, आसपास के टॉप-रेटेड रेस्टोरेंट कौन से हैं या आगे कितना समय लगेगा। साइकिल चलाते वक्त ETA पूछना, रास्ते में पड़ने वाली जगहें, EV चार्जिंग स्टेशन और जरूरी लोकेशन की जानकारी लेना भी आसान होगा। खास बात यह है कि Gemini फॉलो-अप सवालों को भी समझता है, जिससे बातचीत बिना रुके आगे बढ़ती रहती है।

हैंड्स-फ्री मैसेज और पर्सनल टास्क

Gemini का इन-नेविगेशन सपोर्ट सिर्फ रास्ता बताने तक सीमित नहीं है। यूजर वॉइस के जरिए मैसेज भेजने, अगली मीटिंग का समय पूछने जैसे पर्सनल टास्क भी कर सकता है। उदाहरण के तौर पर, आप बोल सकते हैं कि किसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज दो कि मैं 30 मिनट में घर पहुंचूंगा। AI बिना फोन छुए यह काम पूरा कर देगा। इससे चलते या साइकिल चलाते समय फोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम होगी और सेफ्टी भी बेहतर होगी।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब