Google ने बनाया नया Doodle . (सौ. Google) 
टेक्नॉलजी

गूगल ने लॉन्च किया इंटरैक्टिव डूडल, जनवरी के हाफ मून पर आधारित नया गेम

गूगल ने अपने होमपेज पर एक इंटरएक्टिव कार्ड गेम लॉन्च किया है। यह डूडल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चंद्रमा के चरणों के बारे में शिक्षाप्रद जानकारी भी प्रदान करता है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: गूगल ने 23 जनवरी को अपने डूडल को एक खास नए अवतार में पेश किया है। इस बार जनवरी के आखिरी हाफ मून को सेलिब्रेट करते हुए, गूगल ने अपने होमपेज पर एक इंटरएक्टिव कार्ड गेम लॉन्च किया है। यह डूडल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चंद्रमा के चरणों के बारे में शिक्षाप्रद जानकारी भी प्रदान करता है।

गेम की खासियत: लूनर साइकिल का मिलान करें

इस गेम का मुख्य आकर्षण चंद्र चक्र (लूनर साइकिल) के विभिन्न चरणों को मिलाने का चैलेंज है। खिलाड़ी सही चरणों का मिलान करके अंक हासिल कर सकते हैं। इस गेम में सबसे बड़ी चुनौती जनवरी के हाफ मून को मात देने की है। सफल खिलाड़ियों को खास इनाम मिलते हैं, जो गेम को और अधिक रोमांचक बनाते हैं। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कैसे खेलें गूगल का डूडल गेम?

जनवरी का महीना वुल्फ मून के नाम से जाना जाता है, जो सर्दियों की लंबी रातों में भेड़ियों की आवाजों से प्रेरित है। इस खगोलीय थीम को गेम में बड़ी खूबसूरती से जोड़ा गया है। खिलाड़ियों को “पैक में शामिल होने” का आमंत्रण दिया जाता है, जहां वे नए बोर्ड्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। गेम में चार खास वाइल्डकार्ड्स कलेक्ट करने का मौका भी मिलता है।

चाहे आप खगोल-विज्ञान में रुचि रखते हों या एक कैजुअल गेमर हों, यह डूडल हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आया है। गेम न केवल चंद्रमा की जानकारी देता है, बल्कि आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स को भी परखता है।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा