Google Maps पर अब Metro की जानकारी भी मिलेगी। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

अब Google Maps पर मिलेगा मेट्रो का टाइमटेबल, सफर होगा और भी आसान

नई सुविधा के जरिए आप यह जान सकते हैं कि मेट्रो कब आपके नजदीकी स्टेशन पर पहुंचेगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा का अनुभव और बेहतर होगा।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: मेट्रो ट्रेनें अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। सफर को आसान और प्लानिंग को सटीक बनाने के लिए गूगल ने अपने पॉपुलर नेविगेशन ऐप गूगल मैप्स पर मेट्रो का टाइमटेबल दिखाने की सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा के जरिए आप यह जान सकते हैं कि मेट्रो कब आपके नजदीकी स्टेशन पर पहुंचेगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा का अनुभव और बेहतर होगा।

दिल्ली-एनसीआर और कोच्चि मेट्रो का शेड्यूल भी उपलब्ध

यह सुविधा केवल दिल्ली-एनसीआर की मेट्रो तक सीमित नहीं है। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (KMRL) ने भी गूगल मैप्स पर अपनी मेट्रो ट्रेन का डिटेल्ड टाइमटेबल और प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराई है। इससे कोच्चि के यात्री भी अपने सफर की बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं।

गूगल मैप्स पर मेट्रो का टाइमटेबल कैसे देखें?

गूगल मैप्स पर मेट्रो का टाइमटेबल चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • गूगल मैप्स ऐप खोलें और सर्च बार में अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन का नाम टाइप करें।
  • मेट्रो स्टेशन पर टैप करें, और आपको मेट्रो का टाइमटेबल नजर आएगा।
  • "डायरेक्शन" आइकन पर क्लिक करें और "पब्लिक ट्रांसपोर्ट" ऑप्शन चुनें।
  • अपनी यात्रा के लिए स्टेशन का चयन करें और आने-जाने वाली ट्रेनों का शेड्यूल देखें।
  • प्लेटफॉर्म नंबर, अनुमानित किराया और यात्रा के कुल समय की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

AI और Google Maps का संयोजन

गूगल मैप्स में एडवांस AI तकनीक का इस्तेमाल नेविगेशन को और अधिक सटीक और आसान बना रहा है। अब मेट्रो की रियल-टाइम जानकारी के साथ यह ऐप यात्रियों के सफर को बेहतर और सुविधाजनक बना रहा है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी