Youth and Gaming Plan Jio: भारत की टेलीकॉम दिग्गज Reliance Jio ने यूजर्स के लिए एक दमदार प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसका नाम 'Youth and Gaming Plan' है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो दिनभर गेमिंग, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इस एक रिचार्ज में डेटा, एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज का पूरा पैकेज मिल रहा है, जिससे बार-बार अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत खत्म हो सकती है।
इस प्लान की कीमत ₹459 रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यूजर्स को कुल 61GB डेटा मिलेगा, जिसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ 5GB एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा शामिल है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि एलिजिबल यूजर्स को Jio के True 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिल सकता है।
इस प्लान में कई डिजिटल सर्विसेज को बंडल किया गया है। यूजर्स को JioGames, JioTV (FanCode के साथ) और Snapchat+ का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। साथ ही JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है Google Gemini Pro का 18 महीनों का फ्री एक्सेस, जिसकी कीमत करीब ₹35,100 बताई जा रही है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को एडवांस AI टूल्स और 5TB तक क्लाउड स्टोरेज मिलता है। हालांकि, इन बेनिफिट्स को जारी रखने के लिए यूजर्स को एलिजिबल Jio प्लान एक्टिव रखना होगा।
Jio ने साफ किया है कि सभी सर्विसेज का इस्तेमाल उसी मोबाइल नंबर से करना होगा, जो Jio कनेक्शन से जुड़ा है। साथ ही, कुछ बेनिफिट्स को एक्टिव रखने के लिए समय-समय पर रिचार्ज करना जरूरी होगा।
एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Jio यूजर्स को विदेश में Wi-Fi कॉलिंग के जरिए फ्री इनकमिंग SMS मिल रहे हैं। अगर फोन Wi-Fi से कनेक्ट है और VoWiFi ऑन है, तो बिना इंटरनेशनल रोमिंग पैक के भी OTP और बैंकिंग अलर्ट मिल सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक्टिव प्लान, कम्पैटिबल डिवाइस और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।