PM modi and Trump (Source. Social Media/X) 
टेक्नॉलजी

G7 Summit 2026: AI पर मोदी का MANAV मंत्र, ट्रंप से मुलाकात में मिडिल ईस्ट से लेकर व्यापार तक हुई बड़ी चर्चा

G7 Summit 2026: G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए कई अहम खबरें सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भारत का मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पेश करते है।

सिमरन सिंह

फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए कई अहम खबरें सामने आई हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भारत का मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पेश करते हुए दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात ने भी अंतरराष्ट्रीय राजनीति और व्यापार जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

AI पर भारत का MANAV विजन

जानकारी के लिए बता दें कि G7 समिट के आउटरीच सेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि AI केवल तकनीकी प्रगति का साधन नहीं है। इसके साथ ही वो मानव विकास का माध्यम भी होना चाहिए। इस बात पर जोर देकर उन्होंने कहा कि AI का उद्देश्य इंसानी क्षमताओं को बढ़ाना होना चाहिए न कि उन्हें प्रतिस्थापित करना। जैसा कि सभी को पता है कि भारत ने हाल ही में AI Impact Summit की मेजबानी की थी और उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने AI के सुरक्षित, समावेशी और जिम्मेदार उपयोग की वकालत की। उनका कहना था कि तकनीक तभी सफल मानी जाएगी जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

डीपफेक और साइबर खतरों से निपटने के लिए दिए 4 बड़े सुझाव

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने AI से जुड़े बढ़ते जोखिमों के बीच वैश्विक समुदाय के सामने चार महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि AI सिस्टम शुरुआत से ही safe-by-design होने चाहिए। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर समान नियम और टेस्टिंग फ्रेमवर्क विकसित भी होना चाहिए। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने डीपफेक, फेक न्यूज और साइबर धोखाधड़ी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि AI का लाभ केवल विकसित देशों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, यह विकासशील देशों तक भी पहुंचे हम सभी क यह सुनिश्चित करना होगा।

मोदी-ट्रंप मुलाकात ने खींचा दुनिया का ध्यान

G7 Summit 2026 में देखा गया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बिटुरी थी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता पर विस्तार से चर्चा की। वहीं बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और वैश्विक व्यापार को सुचारू बनाए रखने पर सहमति बनी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ी रफ्तार

देखा गया कि बैठक में भारत-अमेरिका COMPACT साझेदारी के तहत रक्षा, ऊर्जा, रणनीतिक तकनीक और व्यापार क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर भी जोर दिया गया। वहीं इस दिशा में अगले सप्ताह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर भारत आने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस