AI Content Creation (Source. PIB) 
टेक्नॉलजी

साधारण दर्शक से लेकर छोटे क्रिएटर तक: भारत में AI से बदल रही है कमाई और मीडिया की दुनिया

India AI Impact Summit 2026 के दौरान MIB Pavilion देश का सबसे चर्चित AI इनोवेशन वर्कस्पेस बनकर उभरा। यहां AI को केवल दिखाया नहीं गया, बल्कि उसे लाइव काम करते हुए अनुभव कराया गया।

सिमरन सिंह

AI Content Creation: India AI Impact Summit 2026 के दौरान MIB Pavilion देश का सबसे चर्चित AI इनोवेशन वर्कस्पेस बनकर उभरा। यहां AI को केवल दिखाया नहीं गया, बल्कि उसे लाइव काम करते हुए अनुभव कराया गया। यह Pavilion WAVES Creators Corner के तहत तैयार किया गया, जिसे एक साधारण प्रदर्शनी नहीं बल्कि पूरी तरह कार्यरत, हाथों-हाथ प्रयोग करने योग्य इनोवेशन स्पेस के रूप में विकसित किया गया।

यहां AVGC-XR (Animation, VFX, Gaming, Comics और Extended Reality) सेक्टर में AI के वास्तविक और क्रांतिकारी उपयोग को प्रस्तुत किया गया। WaveX स्टार्टअप्स ने लाइव डेमो के जरिए दिखाया कि AI कैसे गेम, फिल्म, न्यूज़ और डिजिटल कंटेंट की दुनिया बदल रहा है।

AI Gaming Lab: मिनटों में बन रहा गेम

AI Gaming Lab में विजिटर्स ने देखा कि कैसे एक साधारण आइडिया कुछ ही समय में AI की मदद से खेलने लायक गेम में बदल गया। रियल-टाइम डेमो और इंटरएक्टिव गेमिंग अनुभव ने युवाओं और छोटे डेवलपर्स को खासा आकर्षित किया।

Adobe का AI Content Creation Lab: टेक्स्ट से तैयार फिल्म

AI Content Creation Lab (Powered by Adobe) में दिखाया गया कि कैसे एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से स्क्रिप्ट, विजुअल और पूरा सिनेमैटिक सीक्वेंस तैयार हो सकता है। यहां लाइव स्टूडियो सेटअप में AI-आधारित फिल्म निर्माण की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को कम लागत में बेहतर प्रोडक्शन का रास्ता मिला।

AI-Powered Newsroom: बदलती मीडिया की तस्वीर

AWS, BharatGen और अन्य भागीदारों के सहयोग से तैयार AI-Powered Newsroom ने दिखाया कि AI एजेंट्स कैसे न्यूज़ जनरेशन, एडिटिंग और वॉइस-कमांड मैनेजमेंट को आसान बना रहे हैं। इससे भविष्य की न्यूज़ रूम ऑटोमेटेड और तेज होने की दिशा में बढ़ रही है।

Narad Muni Installation और AI Theatre का अनोखा अनुभव

मिथकीय संदेशवाहक से प्रेरित Narad Muni इंटरएक्टिव इंस्टॉलेशन में Large Language Models की ताकत दिखाई गई, जो सवालों को संवादात्मक अनुभव में बदल देता है। AI Theatre में लगभग 150 AI-जनरेटेड फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। NFDC और अन्य सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत यह शोकेस दर्शाता है कि AI अब केवल तकनीक नहीं, बल्कि रचनात्मक क्रांति का हिस्सा बन चुका है।

बड़े नाम, बड़े इनोवेशन

Pavilion में Adobe, Netflix, Sony, Amazon Web Services, Whistling Woods International, और Kuku FM जैसे प्रमुख नामों ने AI आधारित टूल्स और मीडिया टेक्नोलॉजी पेश की। Kuku FM ने भारत की पहली AI-पावर्ड माइक्रोड्रामा सीरीज लॉन्च कर डिजिटल स्टोरीटेलिंग को नई दिशा दी।

पैनल चर्चा और मास्टरक्लास: सीखने का बड़ा मौका

फिल्ममेकर शेखर कपूर सहित उद्योग विशेषज्ञों ने AI के भविष्य, निवेश संभावनाओं और मीडिया-एंटरटेनमेंट सेक्टर पर इसके प्रभाव पर गहन चर्चा की। लाइव केस स्टडी और प्रश्नोत्तर सत्र ने इसे ज्ञान का बड़ा मंच बना दिया।

यह पूरा आयोजन दर्शाता है कि AI अब केवल बड़े शहरों या बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है। सही अवसर मिले तो छोटे क्रिएटर और मिडिल क्लास युवा भी AI की मदद से नई पहचान और कमाई का रास्ता बना सकते हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान