भारत में आज लॉन्च होगा फ्री फायर इंडिया  (सोर्स- सोशल मीडिया)
टेक्नॉलजी

भारत में आज लॉन्च होगा Free Fire India, कंपनी ने किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे और कहां कर सकते हैं डाउनलोड

Free Fire Launch in India: गरेना फ्री फायर इंडिया को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। गेम में भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिवाली इवेंट, पैरेंटल कंट्रोल, गेमिंग टाइम लिमिट और डेटा सुरक्षा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

अक्षय साहू

Highlights:

  • Free Fire India के लॉन्च को लेकर 28 अक्टूबर की तारीख बताई गई

  • गेम में दिवाली कैंपेन के तहत खास कॉस्ट्यूम और कंटेंट मिलेगा

  • पैरेंटल कंट्रोल और गेमिंग टाइम लिमिट से जिम्मेदार गेमिंग को बढ़ावा मिलेगा

Garena Free Fire India Launch: गरेना ने अपने पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Free Fire India (FFI) को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, यह गेम 28 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। खास तौर पर भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस स्टैंडअलोन मोबाइल गेम में इंडिया-स्पेसिफिक कंटेंट, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और अलग-अलग कैटेगरी के स्मार्टफोन्स के लिए सपोर्ट मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, गेम के लॉन्च के मौके पर गरेना एक खास दिवाली कैंपेन भी शुरू करने वाली है। यह कैंपेन भारत की सांस्कृतिक विविधता और अलग-अलग समुदायों की परंपराओं को दर्शाएगा। 15 नवंबर तक चलने वाले इस इवेंट में थीम-बेस्ड आर्टवर्क, खास कॉस्ट्यूम और एक्सक्लूसिव इन-गेम कंटेंट देखने को मिलेगा।

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे Free Fire?

Free Fire India को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकेगा। गेम में पहले की तरह बैटल रॉयल गेमप्ले देखने को मिलेगा, जहां प्लेयर्स अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर मुकाबला कर सकेंगे। इसके अलावा, दूसरे खिलाड़ियों के साथ कॉम्पिटिशन करने और अलग-अलग इन-गेम इवेंट्स में हिस्सा लेने का विकल्प भी मिलेगा।

गेम का भारतीय वर्जन देश के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका मकसद खिलाड़ियों को बेहतर और आकर्षक गेमिंग एक्सपीरियंस देना है। वहीं, दिवाली के खास कैंपेन के जरिए गेम में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विभिन्न समुदायों से जुड़ा फेस्टिव कंटेंट भी शामिल किया जाएगा।

बजट स्मार्टफोन पर भी खेल सकेंगे Free Fire India

गरेना ने Free Fire India को भारत में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग तरह के स्मार्टफोन्स के हिसाब से ऑप्टिमाइज करने की बात कही है। कंपनी के मुताबिक, गेम को इस तरह तैयार किया गया है कि यह कम RAM और सीमित प्रोसेसिंग क्षमता वाले एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स से लेकर हाई-एंड फ्लैगशिप डिवाइसेज तक पर चल सके।

इसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा भारतीय गेमर्स तक गेम की पहुंच बनाना है। ऐसे में बजट स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों को भी गेम खेलने का मौका मिलेगा। कंपनी का फोकस अलग-अलग डिवाइस स्पेसिफिकेशन्स के बावजूद खिलाड़ियों को गेमिंग का अनुभव उपलब्ध कराने पर है।

पैरेंटल कंट्रोल और गेमिंग टाइम लिमिट जैसे नए फीचर्स

भारतीय यूजर्स के लिए Free Fire India में अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। जिम्मेदार गेमिंग को बढ़ावा देने और सरकारी नियमों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गेम में पैरेंटल कंट्रोल से जुड़े उपाय पेश किए जाएंगे।

18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को ऑनलाइन गेम खेलने के लिए अपने माता-पिता की अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही, गेम खिलाड़ियों को लगातार स्क्रीन देखने के बजाय नियमित अंतराल पर ब्रेक लेने के लिए रिमाइंडर भी देगा।

भारत में मौजूद सर्वर पर स्टोर होगा डेटा 

डेटा प्राइवेसी और यूजर्स की जानकारी की सुरक्षा भी Free Fire India की प्रमुख विशेषताओं में शामिल होगी। गरेना के अनुसार, गेम से जुड़ा पूरा डेटा भारत में स्थित लोकल क्लाउड सर्वर पर होस्ट किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य भारतीय बाजार में लागू डेटा स्टोरेज और प्राइवेसी संबंधी जरूरतों को पूरा करना है। 

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी