Honda CB350C Black Edition: दिवाली से पहले आई नई ब्लैक बाइक, क्रोम की जगह अब दिखेंगे ब्लैक एलिमेंट्स

Honda CB350C New Colour: होंडा ने Honda CB350C को नए ब्लैक रंग में लाया है। और यह बदलाव दिवाली से पहले ग्राहकों के लिए लाया गया हैय़।बाइक के कई हिस्सों को ब्लैक फिनिश दी है जो लुक को खास बनाती है।
Honda CB350C Black Edition New black bike arrives ahead of Diwali replaced by black accents
Homda ने किया नए रंग को लॉन्च।Source. Honda
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Honda CB350C को नए ब्लैक लुक में लाया गया है।

  • यह वेरिएंट बेस STD वेरिएंट पर आधारित होने वाला है।

  • बाइक को पूरी तरह ब्लैक नहीं किया गया है कुछ हिस्सों को किया गया है।

Honda CB350C Black Edition Price: होंडा ने अपनी रेट्रो स्टाइल वाली बाइक Honda CB350C को नए ब्लैक लुक पेश कर दिया है। वहीं दिवाली से पहले आए इस नए कलर वेरिएंट में कंपनी ने बाइक के कई हिस्सों को ब्लैक फिनिश दी है जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा स्टील्थी और खास नजर आता है। इसमें खास बात यह है कि सिर्फ रंग ही नहीं बदला गया इसके साथ कुछ ऐसे हिस्सों की फिनिश भी बदली गई है जो पहले क्रोम में नजर आते थे। लेकिन यह कोई नया मैकेनिकल अपडेट नहीं है और बाइक के इंजन समेत दूसरे प्रमुख फीचर्स पहले जैसे ही रहने वाले हैं।

Honda CB350C Black Edition की कीमत और वेरिएंट

नई Honda CB350C का यह वेरिएंट बेस STD वेरिएंट पर आधारित होने वाला है। जिसकी कीमत करीब 2.32 लाख रुपये ऑन-रोड बताई गई है। लेकिन यह कीमत किस शहर की है इसकी पुष्टि जरूरी है। बता दें कि कंपनी ने इस नए कलर वेरिएंट के लिए आधिकारिक तौर पर Black Edition नाम की पुष्टि नहीं की है।

वहीं अब तक CB350C में Pearl Igneous Black कलर DLX और DLX Pro वेरिएंट के साथ मिलता था। लेकिन उस कलर में बाइक पूरी तरह ब्लैक लुक में नहीं आती थी। पर अभ नए वेरिएंट में ज्यादा हिस्सों को ब्लैक फिनिश देकर इसे ऑल-ब्लैक लुक के करीब लाने की कोशिश की गई है।

बाइक में कहां-कहां मिला नया ब्लैक टच?

इस नए वेरिएंट को देखें तो इसमें हेडलाइट काउल, दोनों मडगार्ड को सपोर्ट करने वाले स्टे, रियर-व्यू मिरर (ORVM) और फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क के निचले हिस्से को ब्लैक फिनिश दी गई है। इंजन के क्रैंककेस पर Honda लोगो वाली प्लेट भी अब क्रोम की जगह ब्लैक नजर आती है। वहीं हॉर्न को भी इसी थीम के मुताबिक बदला गया है।

लेकिन बाइक को पूरी तरह ब्लैक नहीं किया गया है। इसमें एग्जॉस्ट, हैंडलबार और पीछे के ट्विन शॉक एब्जॉर्बर पर क्रोम फिनिश बरकरार रखी गई है। साथ ही हैंडलबार क्लैंप पर सिल्वर एलिमेंट भी दिखाई देते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी ने क्लासिक डिजाइन को बनाए रखते हुए बाइक को ज्यादा डार्क लुक देने की कोशिश की है।

Honda CB350C Black Edition New black bike arrives ahead of Diwali replaced by black accents
Chery की नई इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल से चार्ज होगी बैटरी, 200KM रेंज वाला स्कूटर भी पेश

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

Honda CB350C Black Edition के लेकर देखा जा रहा है कि इसमें पहले वाला 348.36cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिल रहा है। यह इंजन 21 PS की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है। स्लिपर क्लच गियर डाउन करते समय पिछले पहिये के लॉक होने की आशंका कम करने में मदद करता है।

वहीं इस वेरिएंट में गोल मडगार्ड और पतले पी-शूटर स्टाइल एग्जॉस्ट का डिजाइन भी मिलता है। जिसको देखते हुए यह तो साफ है कि बदलाव मुख्य रूप से लुक तक सीमित हैं। इंजन, गियरबॉक्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से यह पहले जैसी ही बाइक है।

Honda CB350C Black Edition New black bike arrives ahead of Diwali replaced by black accents
Driving Licence Rules: लाइसेंस बनवाने के लिए अब लाने होंगे 75% नंबर? सरकार ने बदले नियम

बाजार में नई बाइक का मुकाबला

ऐसे में रेट्रो बाइक पसंद करने वाले और क्रोम की तुलना में ब्लैक फिनिश को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए यह नया विकल्प हो सकता है। अभी के लिए देखा जा रहा है कि इसका मुकाबला बाजार में Royal Enfield Classic 350 जैसी बाइकों से रहेगा। वहीं खरीदने से पहले अपने शहर में इसकी ऑन-रोड कीमत और उपलब्धता की पुष्टि करना ना भूले।

Navbharat Live
navbharatlive.com