Former Cisco CEO ने किया बड़ा खुलासा। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Former Cisco CEO की चेतावनी, AI मिटा देगा Fortune 500 की आधी कंपनियां

Job loss AI threat: AI को लेकर दुनियाभर में जहां उत्साह और संभावनाओं की बातें हो रही हैं, वहीं Cisco Systems के पूर्व CEO John Chambers ने एक गंभीर चेतावनी दी है।

सिमरन सिंह

AI Impact: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनियाभर में जहां उत्साह और संभावनाओं की बातें हो रही हैं, वहीं Cisco Systems के पूर्व CEO John Chambers ने एक गंभीर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि आने वाले वर्षों में AI लाखों नौकरियां खत्म करेगा और इसके साथ ही Fortune 500 की लगभग आधी कंपनियां और उनके शीर्ष अधिकारी अस्तित्व से गायब हो जाएंगे।

Fortune 500 की 50% कंपनियां और एक्जिक्यूटिव्स होंगे गायब

एक इंटरव्यू में चैम्बर्स ने कहा, "आप जल्द ही देखेंगे कि Fortune 500 की 50% कंपनियां और उनके 50% टॉप एक्जिक्यूटिव्स गायब हो जाएंगे।" उन्होंने बताया कि यह बदलाव 1990 के दशक के इंटरनेट युग से भी कहीं बड़ा और तेज़ होगा। चैम्बर्स, जिन्होंने सिस्को को इंटरनेट बूम और मंदी के दौर से सफलतापूर्वक निकाला था, ने कहा कि AI इंटरनेट से पाँच गुना तेज़ विकसित हो रहा है और इसके परिणाम तीन गुना अधिक प्रभावशाली होंगे।

AI युग में टिके रहना कंपनियों के लिए होगी सबसे बड़ी चुनौती

चैम्बर्स के अनुसार, अब यह दौर केवल "सफल या समाप्त होने" की रेस बन चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कंपनियां तकनीक को अपनी प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति में नहीं बदल पाएंगी, वे धीरे-धीरे बाजार से गायब हो जाएंगी। "हां, हादसे होंगे उनके साथ जो सीखने और खुद को बदलने की गति नहीं रख पाएंगे," उन्होंने कहा।

नौकरियों पर भी मंडरा रहा है संकट

चैम्बर्स का मानना है कि AI न सिर्फ कंपनियों बल्कि रोज़गार के बाजार के लिए भी एक बड़ा झटका साबित होगा। उन्होंने कहा, "अगर मैं सही हूं और AI इंटरनेट से पाँच गुना तेज़ बढ़ रहा है, तो हम नौकरियां उस गति से खत्म करेंगे जितनी तेजी से नई नौकरियाँ बना नहीं पाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में ऐसा दौर आएगा जब नौकरियां कम होंगी और लोगों को दोबारा प्रशिक्षित करने (Reskilling) की आवश्यकता पड़ेगी। "यह एक सूखा काल होगा, जब हमें लाखों लोगों को नए कौशल सिखाने की जरूरत पड़ेगी," चैम्बर्स ने जोड़ा।

AI से निपटने का एक ही तरीका बदलाव को अपनाना

चैम्बर्स ने स्पष्ट किया कि इस दौर में केवल वही कंपनियां और पेशेवर टिक पाएंगे जो तेजी से सीखने, बदलने और नवाचार करने की क्षमता रखते हैं। उनके अनुसार, AI युग में सफलता का मंत्र यही है कि हर कंपनी खुद को तकनीक के अनुरूप ढाले, वरना भविष्य में उसका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट