Flipkart की सेल में मिलेगे शानदार ऑफर्स। (सौ. Flipkart) 
टेक्नॉलजी

Flipkart Independence Day Sale 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स से फैशन तक मिलेगी जबरदस्त छूट

Flipkart Freedom Sale: फ्लिपकार्ट इसी हफ्ते से इंडिपेंडेंस डे सेल 2025 लेकर आ रहा है, जो 13 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगी। जिसमें कई शानदार ऑफर्स होने वाले है।

सिमरन सिंह

Flipkart Independence Day Sale 2025: E-commerce फ्लिपकार्ट इसी हफ्ते से इंडिपेंडेंस डे सेल 2025 लेकर आ रहा है, जो बुधवार, 13 अगस्त से शुरू होकर सोमवार, 17 अगस्त तक चलेगी। इस पांच दिवसीय सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भारी छूट मिलेगी। कंपनी के टीज़र के मुताबिक, Samsung, Motorola, Vivo, Asus, HP, TCL जैसे ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे।

कैनरा बैंक कार्डधारकों के लिए खास ऑफर

Flipkart ने बताया है कि इस सेल में केनरा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, कैशबैक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी मिलेंगे, जो बैंक ऑफर के अतिरिक्त होंगे। ग्राहकों के लिए महंगे गैजेट्स और होम अप्लायंसेज को कम कीमत में खरीदने का यह सुनहरा मौका होगा।

फैशन और होम कैटेगरी में भी बंपर छूट

इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा, फ्लिपकार्ट इस सेल में कैज़ुअल, पारंपरिक और फॉर्मल कपड़ों, फ़र्नीचर, रसोई के ज़रूरी सामान, घड़ियों, धूप के चश्मों और गहनों पर भी शानदार छूट और कैशबैक देने जा रहा है। इससे हर उम्र और ज़रूरत के ग्राहक अपनी पसंद की चीज़ें कम दामों पर खरीद पाएँगे।

सेल के नाम को लेकर उलझन

दिलचस्प बात यह है कि फ्लिपकार्ट की लैंडिंग पेज और URL इसे Flipkart Independence Day Sale 2025 कह रहे हैं, जबकि बैनर में इसे Flipkart Freedom Sale 2025 लिखा गया है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में फ्रीडम सेल 2025 आयोजित की थी, जो 1 अगस्त से शुरू होकर कुछ दिन पहले खत्म हुई। माना जा रहा है कि इंडिपेंडेंस डे सेल, उसी फ्रीडम सेल का एक्सटेंशन है।

फ्रीडम सेल के दौरान धमाकेदार डील्स

पिछली फ्रीडम सेल में, फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को 78 'फ्रीडम डील्स' के साथ-साथ चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 15% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया था। फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहकों को सुपर कॉइन के ज़रिए 10% की अतिरिक्त छूट मिली थी। उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस सेल में भी ऐसे ही एक्सक्लूसिव ऑफर देखने को मिलेंगे।

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही