-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Bihar Election 2025 Check Name In Voter List Online Is Step By Step Process
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: ऐसे चेक करें अपना नाम और डिटेल्स वोटर लिस्ट में
- Written By: सिमरन सिंह
EPIC Number: चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची का मसौदा जारी किया है। नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना के बीच, आयोग ने लगभग एक महीने तक चली मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद यह सूची दी

Bihar election के लिए करें ये काम। (सौ. Voter)
Bihar Assembly Election 2025 Voter List: चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार की मतदाता सूची का मसौदा जारी किया है। नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना के बीच, आयोग ने लगभग एक महीने तक चली मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद यह सूची पेश की। हालाँकि, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यह प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई। कई मतदाताओं ने अपने नाम, फोटो और अन्य विवरणों में गलतियों की सूचना दी है। ऐसे में अब बड़ी संख्या में लोग यह जांचना चाहते हैं कि मतदाता सूची में उनका नाम और अन्य विवरण सही हैं या नहीं।
नाम चेक करने के लिए जरूरी जानकारी
मतदाता सूची में अपनी जानकारी सत्यापित करने के लिए, सबसे पहले आपके पास EPIC नंबर (जो आपके मतदाता पहचान पत्र पर लिखा होता है) होना ज़रूरी है। इसके अलावा, आपको नाम, जन्मतिथि, आयु, विधानसभा क्षेत्र और ज़िले की जानकारी भी दर्ज करनी होगी। इसके लिए, चुनाव आयोग तीन तरीकों से विवरण जाँचने की सुविधा देता है।
तीन तरीके जिनसे कर सकते हैं नाम की जांच
1. Search by EPIC
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव में RJD ने रेखा गुप्ता पर जताया भरोसा, नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली है सीट
लखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
- सबसे पहले electoralsearch.eci.gov.inवेबसाइट पर जाएं।
- भाषा चुनें, EPIC नंबर और राज्य दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और Search पर क्लिक करें।
2. Search by Details
- राज्य और भाषा चुनें।
- नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, जन्मतिथि, जेंडर, विधानसभा क्षेत्र और जिला दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें।
ये भी पढ़े: AC बंद करने का सही तरीका अपनाएं, वरना बढ़ सकता है रिपेयरिंग का खर्च
3. Search by Mobile
- राज्य और भाषा चुनने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो वोटर आईडी से लिंक हो।
- कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर Search करें।
क्यों जरूरी है डिटेल्स की जांच
मतदाता सूची में गलत जानकारी होने पर आपका वोट डालना मुश्किल हो सकता है। समय रहते अपनी डिटेल्स की जांच कर लेना आपको मतदान के दिन किसी परेशानी से बचा सकता है। ऐसे में एक बार जार्च करने से काम को आसान किया जा सकता है। इसके साथ ही सरकार की भी इस काम में मदद होती है। जो भविष्य में होने वाली परेशानी को दूर करती है, साथ ही किसी भी तरह के धोखे को भी होने से बचाती है।
Bihar election 2025 check name in voter list online is step by step process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 08 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे
Jul 08, 2026 | 06:59 AMदिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMबारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














